Horoscope Today 29 April 2022: वृष राशि वाले परिवार में विवाद से बचें, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Aaj Ka Rashifal 29 April 2022: आज चन्द्रमा मीन राशि में है व उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है। आज मेष व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आइए आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 29 April 2022
Aaj Ka Rashifal 29 April 2022 
मुख्य बातें
  • आज युवा विशेषकर मेष व धनु राशि के लोग प्यार के मामले में बहुत ही संवेदनशील रह सकते हैं।
  • मकर, कन्या व कुम्भ राशि के छात्रों को लाभ होगा।
  • पढ़ें शुक्रवार का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Aaj Ka Rashifal 29 April 2022:  आज चन्द्रमा मीन राशि में है तथा 06:45 pm के बाद चन्द्रमा मेष राशि में जाएंगे। प्रातःकाल के समय चन्द्रमा चित्रा नक्षत्र में रहेंगे। गुरु मीन राशि में हैं। शनि कुम्भ राशि में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज युवा विशेषकर मेष व धनु राशि के लोग प्यार के मामले में बहुत ही संवेदनशील रह सकते हैं। मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में उन्नति करेंगे। मकर, कन्या व कुम्भ राशि के छात्रों को लाभ होगा। कर्क तथा मीन के छात्र जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। वृष व तुला राशि के लोग स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आइए जानते हैं अब प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

ये भी पढ़ें: शुक्रवार के दिन मां लक्ष्‍मी के सामने जलाएं गाय के घी का दीपक, आर्थिक तंगी होगी दूर 

पढ़ें 29 अप्रैल 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल-
आज आपको जॉब में किसी कर्क या सिंह राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ होना चाहिए। जॉब को एक नयी दिशा देने में सफलता प्राप्त होगी। किसी जमीन या मकान को क्रय करने में ससुराल का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पीला व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-  
आज का दिन 06:45pm के बाद व्यवसाय में रुके कार्यों पर एकादश चन्द्रमा विजय प्राप्त करवा सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर किसी भी विवाद में ना पड़ें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सफेद व नीला रंग शुभ है। युवा प्यार के मामले में संवेदनशील रहेंगे। तिल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल- 
आज आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। धार्मिक कार्यों को विस्तार देंगे। सूर्य मेष में हैं। आज आपकी हेल्थ बहुत अच्छी  रहनी चाहिए। प्रेम के मामले में भावुकता परेशान कर सकती है। हरा व नीला रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल-
06:45pm के बाद  चन्द्रमा दशम है। आज मन को एकाग्र करें। जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कई दिनों से रुके कुछ सरकारी कार्य पूर्ण होंगे। नए उमंग व उत्साह से जीवन पथ पर चलें। पीला व नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

5. सिंह राशिफल-
जॉब के कार्यस्थल पर  बहस से दूर रहें।  सम्बन्धों में दूरियों को मिटाने के लिए प्रयास करना बेहतर है।व्यवसाय में किसी नयी कार्य योजना पर अपने आपको समर्पित करेंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है।मसूर का दान करें।

6. कन्या राशिफल-
आज परिवार में उच्चाधिकारियों से किसी रिश्ते को सुधारने में अपने मन की सुनें जल्दबाजी में मामला बिगड़ भी सकता है। आसमानी व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। कर्क व कन्या राशि के मित्र से लाभ मिल सकता है। सूर्य के द्रव्य गेंहू व गुड़ का दान करें।

7. तुला राशिफल-  
गुरु खष्ठम व 06:45pm के बाद सप्तम चन्द्रमा शुभ है।आपकी राशि का स्वामी शुक्र व मित्र शनि अनुकूल है।आज चन्द्रमा व गुरु व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर फाइनल डिसीजन की स्थिति उत्पन्न कर सकते हैं। आप एक कल्पनाशील व्यक्ति हैं।नीला व हरा रंग शुभ है। 

8. वृश्चिक राशिफल-
राशि स्वामी मंगल व गुरु का गोचर व 06:45pm के बाद चन्द्रमा का मेष गोचर शुभ है। आज पंचम गुरु व मेष का सूर्य जॉब व व्यवसाय में सफलता दिलवा सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। प्यार के रिश्ते को विवाह में बदलने के सुखद संयोग बन सकते हैं। संतान को लेकर कोई सुखद समाचार मिल सकता है। तिल का दान करें।

9. धनु राशिफल-
आज का दिन व्यवसाय में प्रगति का है। जॉब में उन्नति का समय है। आज धन का आगमन होगा। वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। लाल व नारंगी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।मसूर का दान करें। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

10. मकर राशिफल- 
06:46pm के बाद चंद्रमा मंगल प्रधान मेष में हैं। जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। युवा प्यार के मामले में सफल रहेंगे। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। आर्थिक प्रगति सम्बन्धित सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। धन प्राप्ति की भी संभावना है। नीला व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

ये भी पढ़ें: शुक्रवार को करें यह एक आसान उपाय, मिलेगी सुख-समृद्धि होगी धन प्राप्ति

11. कुम्भ राशिफल- 
आज चन्द्रमा तृतीय है। जॉब में विवादों से अपने को दूर करें। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। गाय को पालक व केला खिलाएं। कार्यों की अधिकता से में तनाव ना लें। तिल व उड़द का  दान करें।

12. मीन राशिफल-
आज जॉब में रुके कार्य को पूर्ण करेंगे। परिवार संग यात्रा से आनंदित रहेंगे। जॉब में अपने कार्यों से सन्तुष्ट रहेंगे। नारंगी व लाल रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन में प्यार बना रहेगा। अन्न का दान करें। श्री सूक्त का पाठ लाभदायक है। 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर