Aaj ka Rashifal 29 May 2022: गाय को गुड़ खिलाएं कन्या रशि वाले, कुम्भ राशि के जातक जॉब के प्रति नहीं करें लापरवाही

Aaj ka Rashifal 29 May 2022: आज मेष व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज कन्या व मिथुन राशि के जातक जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। यहां पर देखें 29 मई 2022 का राशिफल।

horoscope in hindi aaj ka rashifal 29 May 2022 -
राशिफल, aaj ka rashifal 
मुख्य बातें
  • आज रोहिणी नक्षत्र है।
  • आज चन्द्रमा मेष राशि में है
  • देखें 29 मई का राशिफल

29 मई 2022 का राशिफल: आज ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी है तथा चन्द्रमा मेष राशि में है व रोहिणी नक्षत्र है। शनि कुंभ में हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज कन्या व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मकर व कुम्भ राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण जॉब के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

पढ़ें- बाथरूम का वास्तु दोष जीवन में डालता है बुरा असर, इन बातों का रखें ध्यान

पढ़ें 29 मई 2022 का राशिफल

1 मेष राशिफल- आज राशि स्वामी मंगल व इस राशि का चन्द्रमा जांब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। व्यवसाय को लेकर तनाव रहेगा,  विवाद की भी संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें।

2 वृष राशिफल- चन्द्रमा इसी राशि से द्वादश में है। आज का दिन पॉलिटिक्स में सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है।  जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे।नीला व हरा रंग शुभ है। मंगल के बीज मंत्र का जप करें।

3 मिथुन राशिफल- आज के दिन व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। सुखद यात्रा कर सकते हैं। लाल व आसमानी रंग शुभ है।शनि के द्रव्यों तिल व काले वस्त्र का दान करें।

4 कर्क राशिफल- गुरु नवम व चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज इसी राशि से अष्टम है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।सफेद व लाल रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा। विष्णु उपासना के साथ सुन्दरकाण्ड का पाठ करें व पिता का आशीर्वाद लें।

5 सिंह राशिफल- नवम चन्द्रमा भाग्य स्थान को बल देगा।व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देगा। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। बैगनी व हरा रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान करें।

6 कन्या राशिफल- गुरु मीन व चन्द्रमा अष्टम भाव में शुभ है। जांब में सफलता से प्रसन्नता होगी। श्री सूक्त का पाठ करें। नीला व नारंगी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। यात्रा से लाभ हो सकता है। मूंग का दान करें।

7 तुला राशिफल- सूर्य वृष व चन्द्रमा मेष में इस राशि के लिए शुभ है।जांब को लेकर प्रोमोशन संभव है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें।आज कन्या व तुला के  मित्रों का सहयोग मिलेगा। हरा व लाल रंग शुभ है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

8 वृश्चिक राशिफल- सूर्य सप्तम व चन्द्रमा खष्ठम मंगलमय है।आज का दिन राजनीति के लिए सफलता का है। मेष व धनु राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। नारंगी व पीला शुभ है। सूर्य के द्रव्य गेंहू व गुड़ का दान करें।

9 धनु राशिफल- आज चन्द्रमा पँचम व सूर्य खष्ठम है।व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । जांब में उन्नति के संकेत हैं।सफेद व नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान करें।   

10 मकर राशिफल- चन्द्रमा चतुर्थ यानी घर के भाव मे रहेंगे।गृह निर्माण के लिए ग्रह अनकूल रहेंगे।राजनीति में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। नीला व व सफेद रंग शुभ है।             

11 कुम्भ राशिफल- शनि इसी राशि में व तृतीय चन्द्रमा  शुभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे ।स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी।हरा व आसमानी रंग शुुभ हैै। भगवान विष्णु जी की उपासना करें। तिल दान करना श्रेयष्कर है।   

12 मीन राशिफल- इस राशि का गुरु व द्वितीय चन्द्रमा से  शुभता बढ़ती है। धन आगमन के संकेत हैं। स्वास्थ्य में थोड़ा तनाव संभावित है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व हरा रंग शुभ है। उड़द दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर