आज का राशिफल 3 नवंबर 2020: कर्क वाले आज स्वास्थ्य के प्रति रहें सचेत, मिथुन को मिलेगी राजनीति में सफलता

आज का राशिफल, 3 नवंबर 2020: कर्क व तुला के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कन्या व मीन राशि के लोग आज व्यवसाय में सफल रहेंगे। जानिए आपका आज का राशिफल।

horoscope daily astrology prediction aaj ka rashifal 3 november 2020 today
aaj ka rashifal 3 november 2020 today 
मुख्य बातें
  • सूर्य अभी तुला राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।
  • तुला के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।
  • कन्या व मीन राशि के लोग आज व्यवसाय में सफल रहेंगे।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal):  आज चन्द्रमा शुक्र प्रधान वृष राशि में है। सूर्योदय के समय रोहिणी नक्षत्र है। सूर्य अभी तुला राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ मेष व मिथुन राशि के जातकों को मिलेगा। कर्क व तुला के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कन्या व मीन राशि के लोग आज व्यवसाय में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 3 नवंबर का राशिफल:


1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज किसी प्रिय मित्र का आगमन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। मंगल व चन्द्र गोचर  आपकी सभी व्यवसायिक योजनाएं सफल करेंगे। बड़े भाई की सहायता से कोई रुका कार्य  पूर्ण होगा। पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: व्यवसाय में सफल रहेंगे। धार्मिक यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं। हरा रंग शुभ है। जॉब में सफलता मिलेगी। अन्न दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज किसी अपने से ही मानसिक तनाव संभावित है। कन्या व तुला राशि के व्यक्तियों से लाभ होगा। पीला रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आज आप संतान के विवाह सम्बन्धित कार्य को लेकर प्रयासरत रहेंगे। व्यवसाय को लेकर  एक नयी योजना फलीभूत होगी। पीला रंग शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।  

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: सूर्य व चन्द्रमा का गोचर यश व प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा।किसी  नए व्यवसाय की तरफ प्रेरित हो सकते हैं। जॉब परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। सफेद रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today:  राजनीतिज्ञों के लिए आज का दिन बहुत शुभ है।बुध व शनि मैनेजमेंट स्किल से किसी कार्य को सकुशल पूर्ण कराएगा ।आज जॉब में चन्द्र बुध, व गुरु गोचर लाभ देंगे। हरा रंग शुभ है।


7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today:  आज शुक्र,शनि व चन्द्रमा व्यवसाय में प्रगति देंगे। जॉब में प्रोमोशन  की संभावना रहेगी। आसमानी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को केला खिलाएं।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today:  मंगल व चन्द्र गोचर की अनुकूलता से जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव होगा। नारंगी रंग शुभ है। अन्न का दान करें। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today:  गुरु व चन्द्रमा का गोचर शिक्षा के लिए शुभ हैं।व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी । रुके कार्य के पूर्ण होने के संकेत हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today:  शनि व चन्द्र गोचर आज बहुत अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। उड़द का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: चन्द्रमा व गुरु शुभ है। छात्र जॉब के प्रयास में सफल रहेंगे। पूरे दिन धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। नीला रंग शुभ है।

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today:  व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। मध्यम दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर