आज का राशिफल 30 दिसंबर 2020: कर्क राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे, जानिए कैसा रहेगा आज का द‍िन

आज का राशिफल, 30 दिसंबर 2020: आज सूर्योदय के समय आद्रा नक्षत्र है। चन्द्रमा मिथुन राशि में है। आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन-

Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal 
मुख्य बातें
  • आज सूर्योदय के समय आद्रा नक्षत्र है। चन्द्रमा मिथुन राशि में है।
  • आज पूर्णिमा त‍िथ‍ि है और सूर्य धनु राशि में है। राहु वृष में है।
  • मकर व मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे।

आज का राशिफल, 30 दिसंबर 2020: आज सूर्योदय के समय आद्रा नक्षत्र है। चन्द्रमा मिथुन राशि में है। पूर्णिमा है। सूर्य धनु में है। राहु वृष में है। केतु मंगल प्रधान राशि वृश्चिक में है। आज मिथुन व मकर राशि के लोग लाभान्वित होंगे। कर्क राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर व मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं! 

मेष- इस राशि के लोग आज जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। जॉब में प्रोमोशन की संभावना है। बिजनेसमैन लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है।
वृष- आज का दिन धार्मिक कार्यों को सम्पन्न करने का है। जॉब में उन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। कन्या व मिथुन मित्र राशियां हैं जो आज लाभ प्रदान करेंगी। हरा रंग शुभ है।
मिथुन- स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। संतान के विवाह संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। सफेद रंग शुभ है। विष्णु जी की पूजा करें।
कर्क- इस राशि का स्वामी चन्द्रमा व गुरु का गोचर आज शिक्षा व जॉब में उत्कर्ष देगा। छात्र लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है।आज गाय को पालक खिलाएं।
सिंह- सूर्य व चन्द्र गोचर आपको शिक्षा में लाभ दे रहा है। आर्थिक वृद्धि होगी। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल रंग शुभ है।
कन्या- व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा। विष्णु जी की पूजा करते रहें। हरा रंग शुभ है। उच्चाधिकारियों से जॉब में लाभ सम्भव है।
तुला- जॉब में अचानक बड़े लाभ की संभावना है। संतान का विवाह तय हो सकता है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। सफेद व नीला रंग शुभ है।
वृश्चिक- राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। व्यवसाय में नए कार्य की तरफ अग्रसर रहेंगे। मित्रों से लाभ है। आपके लिए यात्रा शुभ है। पीला रंग शुभ है।
धनु- व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन आगमन के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। शुक्र व चन्द्र गोचर व्यवसाय के लिए बहुत बेहतर  है। अन्न दान करें।
मकर- आज जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा। सफेद रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। आज सुन्दरकाण्ड का पाठ अवश्य करें। तिल का दान करें।
कुंभ- राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। छात्र उन्नति करेंगे। पिता का आशीर्वाद लें। विष्णु जी के मंदिर जाएं व  उनकी चार परिक्रमा करें। नीला रंग शुभ है।
मीन- जॉब में सफलता मिलेगी। आज हेल्थ के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें। पीला रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। चने की दाल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर