आज का राशिफल 30 मई 2021: सूर्योदय पर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र व मकर राशि में चन्द्रमा, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal, 30 मई 2021 का राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव अनुसार ज्योतिष शास्त्र में वर्तमान समय के अंदर भविष्य की संभावित परिस्थितियों के संकेत मिलते हैं। जानिए आज रविवार का अपना राशिफल।

Astrology Aaj ka rashifal 30 May 2021 horoscope daily in Hindi
30 मई का राशिफल, Aaj Ka Rashifal 30 May 2021 
मुख्य बातें
  • वृष व कुम्भ राशि के जातकों को मिलेगा लाभ।
  • एक साथ मकर राशि में रहेंगे चन्द्रमा व गुरु।
  • मिथुन व कुम्भ राशि के लोग आज राजनीति में रहेंगे सफल।

30 मई 2021 का राशिफल / 30 May Hindi Horoscope: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा उत्तराषाढ़ा नक्षत्र व मकर राशि में है। शनि भी मकर राशि में है। आज चन्द्रमा व गुरु एकसाथ मकर राशि में रहेंगे। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ मकर को सबसे ज्यादा मिलेगा। आज वृष व कुम्भ राशि के जातकों को भी लाभ मिलेगा।

तुला व कर्क के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मिथुन व कुम्भ राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 30 मई का राशिफल:

मेष- आज जॉब में परिवर्तन का विचार आ सकता है। मंगल व चन्द्र गोचर अनुकूल हैं। रूका कार्य बनेगा। पीला व लाल रंग शुभ है। अन्न दान करें।

वृष- शनि व चन्द्र के नवम गोचर की अनुकूलता के कारण सौभाग्य वृद्धि के संकेत हैं। जॉब में लापरवाही से बचें। हरा व नीला रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

मिथुन- जॉब में उन्नति संभावित है। बुध व चन्द्र गोचर से व्यवसाय में लाभ होगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। बुध से स्किन रोग की सम्भावना रहेगी।

कर्क- जॉब में मकर राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। माता व बड़ी बहन का आशीर्वाद प्राप्त करें। व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है।

सिंह- व्यवसाय में कुछ नए  प्रोजेक्ट की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। जॉब में सफलता मिलेगी।

कन्या- जॉब में  रुका धन प्राप्त होगा। बुध व चन्द्रमा वाणी से लाभ प्रदान करेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

तुला- आज जॉब में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। मीडिया व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध जातकों को प्रोमोशन की संभावना रहेगी। हरा व बैगनी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।

वृश्चिक- शनि व चन्द्र का मकर गोचर रियल स्टेट व मीडिया जॉब में सफल करेंगे। छात्रों में कॅरियर को लेकर उत्साह होगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान करें। 

धनु-  गुरु व चन्द्र गोचर की अनुकूलता से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। किसी प्रिय मित्र के आगमन होने के संकेत हैं। हरा व नीला रंग शुभ है।

मकर- शनि व चन्द्रमा इसी राशि में है।जॉब में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। गुरु व शनि गोचर जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। बैगनी व हरा रंग शुभ है।

कुंभ- गुरु व शनि चन्द्र गोचर आपकी व्यावसायिक सोच को विस्तार देंगे। जॉब में सफल रहेंगे। सूर्य के वृष गोचर से लाभ मिल सकता है। बैगनी व नीला रंग शुभ है।

मीन-  चन्द्रमा व शनि का दशम गोचर आज शुभ है। जॉब व व्यवसाय में  सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर