आज का राशिफल 30 नवंबर 2020: कुम्भ राशि को राजनीति में सफलता, मकर के जातक आज स्वास्थ्य के प्रति रहें सचेत

आज का राशिफल, 30 नवंबर 2020: राहु अब वृष में गोचर कर रहा है। केतु भी वृश्चिक में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। जानें कैसा रहेगा आपका दिन।

 horoscope daily astrology aaj ka rashifal 30 november 2020 today in hindi
आज का राशिफल Today Rashifal 30 November, 2020  
मुख्य बातें
  • आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा वृष राशि में है।
  • रोहिणी नक्षत्र है और सूर्य बुध के साथ वृश्चिक राशि में है।
  • राहु अब वृष में गोचर कर रहा है।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal):  आज कार्तिक पूर्णिमा है। आज भगवान विष्णु जी की पूजा करें।दान पुण्य करें।आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा वृष राशि में है। रोहिणी नक्षत्र है। सूर्य बुध के साथ वृश्चिक राशि में है। राहु अब वृष में गोचर कर रहा है। केतु भी वृश्चिक में है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।ग्रहों के गोचर का लाभ वृश्चिक राशि के जातकों को मिलेगा। मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कुम्भ राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 30 नवंबर का राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज व्यवसाय में किसी अधीनस्थ कर्मचारी के कारण से तनाव होगा। गुरु व चन्द्र गोचर आपकी धार्मिक योजनाएं सफल करेंगे। बड़े भाई की सहायता से कोई सरकारी  कार्य बनेगा।लाल रंग शुभ है।चावल का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today:  शुक्र व चन्द्र गोचर बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोन्नति देगा। लंबी दूरी की यात्रा से बचें। सफेद रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। तिल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: छात्र सफल रहेंगे। जॉब में ट्रांसफर संभावित है। कन्या राशि के मित्र से लाभ होगा। सफेद व नीला रंग शुभ है। धन के ज्यादा व्यय की सम्भावना रहेगी।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today:  जॉब में नवीन पद की प्राप्ति से प्रसन्न रहेंगे। मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। धार्मिक अनुष्ठान  की योजना फलीभूत होगी। लाल रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। पीला रंग शुभ है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today:  गृह निर्माण सम्बन्धी कोई रुका पूर्ण होगा। बुध व चन्द्रमा आपके मृदुभाषी व्यवहार से लाभ प्रदान करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। नीला रंग शुभ है।गाय को केला खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज व्यवसाय में संघर्ष की स्थिति होगी।जॉब में आपके अच्छे परफार्मेंस से प्रोमोशन की संभावना रहेगी।नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: छात्र सफल रहेंगे। जॉब में उत्तरदायित्व परिवर्तन  को लेकर थोड़ा तनाव होगा। पीला रंग शुभ है। चावल का दान करें। व्यवसाय में लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।


9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी । जॉब में संघर्ष है। धन के व्यय होने के संकेत हैं। नारंगी रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ लाभदायक है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व चन्द्र गोचर स्वास्थ्य में कष्ट प्रदान कर सकते हैं। दुर्गासप्तशती में सप्तश्लोकी दुर्गा  का 09 बार पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: शनि व चन्द्रमा आपकी पॉलिटिकल सोच को विस्तार देंगे। छात्र सफल रहेंगे। किसी नजदीक रिश्ते से कष्ट मिल सकता है। बजरंगबाण का पाठ करें। नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today:  व्यवसाय में शुभ लाभ है। जॉब में पद परिवर्तन को लेकर तैयार रहें। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर