आज का राशिफल, 31 दिसंबर 2020: मेष व सिंह राशि के छात्र नवीन अवसरों की करेंगे प्राप्ति, ऐसा रहेगा आपका द‍िन

आज का राशिफल, 31 दिसम्बर 2020: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मिथुन राशि में है व पुनर्वसु नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।

Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal 
मुख्य बातें
  • आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मिथुन राशि में है व पुनर्वसु नक्षत्र है।
  • आज मिथुन व कुम्भ राशि के जातक प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • तुला व कुम्भ राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे।

आज का राशिफल, 31 दिसम्बर 2020: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मिथुन राशि में है व पुनर्वसु नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मिथुन व कुम्भ राशि के जातक प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष व सिंह राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। तुला व कुम्भ राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

मेष- छात्र उन्नति के मार्ग पर हैं। हनुमान जी की उपासना करें। हनुमानबाहुक का पाठ करें। कोई पुराना रुका सरकारी कार्य अब पूर्ण हो सकता है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। सफेद रंग शुभ है।

वृष- आज का दिन व्यवसाय के लिए सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रोमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। नीला रंग शुभ है।

मिथुन- आज गुरु व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ देंगे। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। लंबी दूरी की यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। आसमानी रंग शुभ है। 

कर्क- गुरु व चन्द्र गोचर से छात्र लाभान्वित होंगे। चन्द्रमा व मंगल का प्रभाव जॉब में सफल करेगा। धन के निवेश पर ध्यान दें। सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

सिंह- जॉब से जुड़े लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। आर्थिक उन्नति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। लाल रंग शुभ है। 

कन्या- रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी प्रिय मित्र के आगमन से प्रसन्नता होगी। बुध व चन्द्र का गोचर व्यवसाय में लाभ दे सकता है। नीला रंग शुभ है।

तुला- शुक्र,शनि व चन्द्रमा जॉब में उन्नति देंगे। व्यवसाय को लेकर प्रसन्न रहेंगे। श्री सूक्त का पाठ करें। पिता का सहयोग मिलेगा। सफेद रंग शुभ है। 

वृश्चिक- जॉब में मंगल व चन्द्रमा परिवर्तन की तरफ ले जा सकते हैं। मंगक धन देगा। लाल रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

धनु- आज का दिन धार्मिक अनुष्ठान का है। गुरु व चन्द्र गोचर के कारण छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें।

मकर- जॉब में किसी बात की चिंता आपको परेशान कर सकती है। व्यवसाय में रुके हुए धन के आगमन के संकेत हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी रंग शुभ है।                       

कुंभ- आज का दिन व्यवसाय में तनाव का है। जॉब में सफलता मिलेगी। आर्थिक सुख के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। हरा रंग शुभ है। 

मीन- आज मित्रों संग यात्रा का सानन्द लेंगे। जॉब में उन्नति हो सकती है। व्यवसाय से थोड़ा तनाव मिल सकता है। पीला रंग शुभ है। 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर