आज का राशिफल 4 दिसंबर 2020: इन राशियों के जातक व्यवसाय में कमाएंगे लाभ, जानिए अपना आज का राशिफल

आज का राशिफल, 4 दिसंबर 2020: चन्द्रमा प्रातःकाल तो मिथुन में रहेगा लेकिन 07:25am के बाद कर्क राशि में जाएगा। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

Horoscope daily astrology aaj ka rashifal 4 December 2020 today in Hindi
Aaj Ka Rashifal 4 December 2020 
मुख्य बातें
  • सूर्योदय के समय है पुनर्वसु नक्षत्र
  • मेष व कर्क राशि के जातक राजनीति के क्षेत्र में कमाएंगे लाभ।
  • तुला व मकर राशि के जातक व्यवसाय में करेंगे प्रगति।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय पुनर्वसु नक्षत्र है। चन्द्रमा प्रातःकाल तो मिथुन में रहेगा लेकिन सुबह 07:25 बजे के बाद कर्क राशि में जाएगा। आज मेष व कर्क राशि के जातक राजनीति के फील्ड में लाभ कमाएंगे। तुला व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

कन्या व कुम्भ के जातक जाँब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। आज वृश्चिक व सिंह राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 4 दिसंबर का राशिफल:

1. मेष राशिफल/ Aries Horoscope Today: आज धन का निवेश रियल स्टेट में कर सकते हैं। संतान के विवाह सम्बन्धी निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। छात्र सफल रहेंगे। पीला रंग शुभ है। लाल फलों का दान करें।

2. वृष राशिफल/ Tauras Horoscope Today: आपको आज व्यवसाय में एक नया चैलेंज मिलेगा। रिश्तों में तनाव सम्भव है। मित्रों संग यात्रा की योजना बनेगी । सफेद रंग शुभ है। आपके जाँब में किसी उच्चाधिकारी से लाभ मिलेगा। 

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope Today: आज छात्र शिक्षा को नई दिशा देंगे। नई व्यावसायिक योजना सफल हो सकती है।हरा रंग शुभ है। आज लंबी दूरी की यात्रा से बचें। हरे वस्त्र का दान करें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope Today: जाँब में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। राजनीतिज्ञों को सफलता प्राप्त होगी। ससुराल पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय में कोई रुका धन प्राप्त होगा। नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope Today: किसी प्रिय मित्र के आगमन से खुश रहेंगे। व्यवसाय में रुके कार्य पूर्ण होंगे। भगवान सूर्य की पूजा करें। लाल रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope Today: आज राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। सन्तान की प्रगति से खुश रहेंगे। मकर राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा। हरा रंग शुभ है। गाय को केला व गुड़ खिलाएं।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope Today: आज छात्रों को शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। नीला रंग शुभ है। व्यवसायिक यात्रा आज के लिए लाभप्रद है। किसी सन्त के आशीर्वाद से मन प्रसन्न रहेगा। चावल का  दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope Today: आज बहुत आवश्यक हो तभी यात्रा करें । व्यवसाय को नया आयाम देंगे। लाल रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। धन प्राप्ति सम्भव है। लाल फलों का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। आज बेवजह के विवादों से बचें। पीला रंग शुभ है।  गाय को भोजन कराएं। राजनीति में सफल रहेंगे।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope Today: शनि व गुरु की मकर में स्थिति इस समय शुभ प्रभाव में है। आज चन्द्र गोचर जाँब व व्यवसाय में सम्पन्नता दिलाएगा। छात्र सफल रहेंगे। जाँब को नई सकारात्मक दिशा देंगे। नीला रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता है। धार्मिक यात्रा से सुख मिलेगा। हरा रंग शुभ है। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। राजनीतिज्ञों लाभ मिल सकता है। तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope Today: आज बेवजह यात्रा मत करें। छात्र अपने कॅरियर को नई दिशा देंगे। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। व्यवसाय में थोड़ा तनाव रहेगा। लाल रंग शुभ है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर