आज का राशिफल, 4 जुलाई 2021: कुंभ राशि में गुरु और मकर राशि में है शनि, मेष और वृश्चिक राशियों को लाभ

Aaj Ka Rashifal 4 July 2021: जानिए ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप कैसा रह सकता है, आपका रविवार का दिन। ज्योतिष से राशिफल के रूप में मिलते हैं भविष्य की परिस्थितियों के इशारे।

Aaj Ka Rashifal 4 July 2021
04 जुलाई 2021 का राशिफल (Photo Credit - iStock) 
मुख्य बातें
  • बैंकिंग व मीडिया क्षेत्र में कन्या व वृश्चिक राशि के लोग रहेंगे सफल।
  • मिथुन व सिंह राशि के जातकों को मिलेगी कूटनीतिक सफलता।
  • कर्क व तुला राशियों को बिजनेस में लाभ के योग।

Aaj Ka Rashifal 04 July 2021: सूर्योदय के समय अश्वनी नक्षत्र व चन्द्रमा मेष राशि में है। कुम्भ राशि मे इस समय गुरु व शनि मकर में है। सूर्य मिथुन में तथा केतु वृश्चिक में है। मेष व वृश्चिक राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कर्क व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में कन्या व वृश्चिक के लोग सफल रहेंगे।

मिथुन व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं 04 जुलाई का विस्तृत राशिफल।

मेष- आज मंगल व चन्द्र गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है। आज जाँब से सम्बंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।

वृष- अपनी आध्यात्मिक सोच को विस्तार देंगे। मकान खरीदने का प्लान बनेगा। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। पॉलिटिक्स में प्रोग्रेस है।

मिथुन- चन्द्र का नवम व सूर्य का इसी राशि में गोचर मंगलमय है। बैंकिंग व आईटी जाँब से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। नीला व आसमानी रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता दिख रहा है।

कर्क- मंगल व गुरु गोचर रियल स्टेट व्यवसाय के लिए अनुकूल हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। स्वास्थ्य में चन्द्रमा का अष्टम गोचर थोड़ा तनाव दे सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। स्वास्थ्य में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- व्यवसाय में राशि स्वामी सूर्य के एकादश व चन्द्रमा के सप्तम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। पीला व लाल रंग शुभ है।

कन्या- आप अपने राजनैतिक कॅरियर से खुश रहेंगे। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 बार पाठ करें। हरा व नारंगी  रंग शुभ है।मूंग का दान करें।हनुमान जी की उपासना करें।

तुला- छात्रों को कॅरियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में शुभ लाभ है। श्री सूक्त का 09 बार पाठ करें।हरा व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

वृश्चिक- व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है। सवा किलो तिल का दान करें। 

धनु- आज चन्द्र का मेष व सूर्य का मिथुन गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। लाल व पीला रंग शुभ है। सुंदर भोजन के सुख से तृप्त रहेंगे।

मकर- शनि के इसी राशि में व चन्द्रमा के मेष राशि में गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ है। आईटी व बैंकिंग जाँब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें। उड़द का दान करें।

कुंभ- गुरु अभी इसी राशि में हैं। चन्द्रमा का एकादश भाव में  गोचर बिजनेस व जाँब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन सुखद रहेगा। हरा व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

मीन- गुरु का द्वादश व चन्द्र का द्वितीय गोचर जाँब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं।बिजनेस में तनाव संभावित है। पीला व नारंगी रंग शुभ है।हनुमान जी की पूजा करते रहें। तिल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर