आज का राशिफल 5 अक्टूबर 2020: कन्या राशि के जातक व्यवसाय में करेंगे सफलता की प्राप्ति, जानिए कैसा रहेगा दिन

आज का राशिफल, 05 अक्टूबर 2020: कन्या तथा मकर राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉबमें नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। जानें आज का विस्तृत राशिफल।

आज का राशिफल Today rashifal 05 October, 2020
आज का राशिफल Today rashifal 05 October, 2020  
मुख्य बातें
  • राहु वृष में व केतु वृश्चिक में गोचर कर रहा है।
  • शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।
  • आज वृष व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।

आज का राशिफल 5 अक्टूबर 2020 (Aaj Ka Rashifal): आज भरणी नक्षत्र है।चन्द्रमा मेष राशि में है। सूर्य कन्या राशि में है। राहु वृष में व केतु वृश्चिक में गोचर कर रहा है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज वृष व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।

कन्या तथा मकर राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉबमें नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष व कुंभ राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें अपना 5 अक्टूबर का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: चन्द्रमा का गोचर अनुकूल है।आज आपका मन धार्मिक कार्यों व आध्यात्म में लगेगा। जॉबमें परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है। चन्द्रमा व शुक्र का प्रभाव व्यवसाय के लिए शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज शुक्र व चन्द्रमा कई रुके कार्यों को सफल बनाएगा।धन का आगमन हो सकता है। शुक्र व मंगल गोचर के कारण व्यवसाय सफल रहेगा। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: शिक्षा में प्रगति होगी। संतान के विवाह सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा रंग शुभ है। यात्रा सुखद रहेगा।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय में थोड़े संघर्ष का है। छात्र अपने कार्य को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे।पीला रंग शुभ है। संतान को सफलता प्राप्त होगा।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: सूर्य व चन्द्रमा आज आपको जॉबमें सफलता देगा। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। जॉबमें नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।पीला रंग शुभ है।श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: किसी मित्र के आगमन से प्रसन्नता होगी। चन्द्रमा व बुध आज वाहन क्रय  करवा सकता है। धार्मिक अनुष्ठान सम्भव है। गणेश जी की पूजा करते रहें।नीला रंग शुभ है।

 


7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: हेल्थ को लेकर थोड़ी निराशा रहेगी। जॉबमें अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।आज जीवन साथी का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। सफेद रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज मंगल व चन्द्रमा गोचर के करण जमीन या मकान क्रय करने की दिशा में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है। गेहूं का दान करें।  धार्मिक यात्रा के संकेत हैं।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today:  आज संतान की सफलता को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। जॉबमें सँघर्ष के संकेत हैं।पीला रंग शुभ है। धार्मिक क्रियाकलापों  को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज जॉब में कार्य स्थल पर  किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। व्यवसाय से लाभ मिलेगा।हरा रंग शुभ है।घर पर ही कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान सकते हैं।अन्न दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन संघर्ष का है।स्थितिप्रज्ञता बनाए रखें।सुंदरकांड का पाठ करें । नीला रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। संतान के विवाह में सफलता से मन हर्षित रहेगा। तिल का दान करें।

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। किसी व्यावसायिक मामले में संघर्ष के संकेत हैं। आज अपनी हेल्थ से खुश रह सकते हैं। सफेद रंग शुभ है। माता दुर्गा के 32 नाम का 18 बार पाठ करें। 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर