5th अगस्त 2021 का राशिफल: मिथुन व मकर राशि के जातक व्यवसाय में करेंगे प्रगति, जानिए अपनी राशि का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 5th August 2021: गुरुवार का दिन ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप जानिए कैसा रह सकता है। ज्योतिष से राशिफल के रूप में मिलते हैं भविष्य के बारे में इशारे।

Aaj Ka Rashifal 5th August 2021
5 अगस्त 2021 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • कर्क व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • मंगल व शुक्र सिंह में तथा केतु वृश्चिक में है।
  • कर्क व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।

5th August 2021 Horoscope in Hindi: आज सूर्योदय के समय आद्रा नक्षत्र व चन्द्रमा मिथुन राशि में है। कुम्भ राशि मे इस समय गुरु व शनि मकर में है। मंगल व शुक्र सिंह में तथा केतु वृश्चिक में है। आज मेष व वृश्चिक राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मिथुन व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में कन्या व वृश्चिक के जातक सफल रहेंगे। कर्क व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

मेष: आज मंगल व चन्द्र गोचर बिजनेस के लिए अनुकूल है। आज गृह निर्माण से सम्बंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।लाल व पीला रंग शुभ है।

वृष: छात्र कॅरियर को विस्तार देंगे। जमीन या मकान खरीदने का प्लान बनेगा। नीला व आसमानी रंग शुभ है। चावल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।बिजनेस में प्रोग्रेस है।

मिथुन: चन्द्रमा का इस राशि में व सूर्य का कर्क गोचर मंगलमय है। बैंकिंग व आईटी जॉब से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। नीला व आसमानी रंग शुभ है।व्यवसाय में सफलता दिख रहा है।

कर्क: चन्द्र का द्वितीय व सूर्य का इस राशि में गोचर जॉब के लिए अनुकूल हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। स्वास्थ्य में मंगल व शनि थोड़ा तनाव दे सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। हेल्थ में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह: व्यवसाय में राशि स्वामी सूर्य के द्वादश व चन्द्रमा के एकादश गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। नारंगी व हरा रंग शुभ है।

कन्या: जॉब में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।  हरा व बैगनी रंग शुभ है।उड़द का दान करें।विष्णु जी की उपासना करें।

तुला: व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी तथा शुभ लाभ है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 बार पाठ करें।लाल व नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

वृश्चिक: व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। सवा किलो उड़द का दान करें। 



धनु: आज चन्द्रमा का मिथुन व सूर्य का कर्क गोचर अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। लाल व पीला रंग शुभ है। चन्द्रमा स्वास्थ्य सुख से लाभान्वित करेंगे।

मकर: शनि के इसी राशि में व चन्द्रमा के मिथुन राशि में गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ है। आईटी व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला व आसमानी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।गुड़ का दान करें।

कुम्भ: गुरु अभी इसी राशि में हैं। चन्द्रमा का पँचम भाव में  गोचर बिजनेस व जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन सुखद रहेगा। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

मीन:गुरु व चन्द्र गोचर शिक्षा में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं।बिजनेस में तनाव संभावित है। पीला व नारंगी रंग शुभ है।विष्णु जी की पूजा करते रहें।तिल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर