आज का राशिफल 6 दिसंबर 2020: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें इस राशि के जातक, जानिए अपना आज का राशिफल

आज का राशिफल, 6 दिसंबर 2020: आज मेष व कन्या राशि के जातक प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति करेंगे। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

Horoscope daily astrology aaj ka rashifal 6 December 2020 today in Hindi
Aaj Ka Rashifal 6 December 2020 
मुख्य बातें
  • आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कर्क राशि में और आश्लेषा नक्षत्र।
  • मेष व कन्या राशि के जातक प्रत्येक कार्यों में पाएंगे सफलता।
  • धनु राशि के छात्रों को होगी नवीन अवसरों प्राप्ति।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कर्क राशि में है व आश्लेषा नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व कन्या राशि के जातक प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति करेंगे। धनु राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 6 दिसंबर का राशिफल:

1. मेष राशिफल/ Aries Horoscope Today: आईटी व मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले सफल रहेंगे। हनुमानबाहुक का पाठ करें। स्वास्थ्य को लेकर तनाव अब समाप्त हो सकता है।  छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/ Tauras Horoscope Today: आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। धन का व्यय हो सकता है। व्यवसाय में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope Today: आज बुध ,शुक्र व चन्द्रमा जॉब में प्रोग्रेस देंगे। श्री सूक्त का पाठ करें। लंबी दूरी की यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा रंग शुभ है। 

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope Today: छात्र लाभान्वित होंगे। चन्द्रमा व गुरु का गोचर शिक्षा में सफल करेगा।हेल्थ पर ध्यान दें।पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope Today: छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। पीला रंग शुभ है। 

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope Today: धन के आगमन से प्रसन्नता होगी। गुरु व चन्द्रमा का गोचर जॉब में उन्नति दे सकता है। श्री विष्णु जी की पूजा करते रहें। सफेद रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope Today: शनि व चन्द्रमा व्यवसाय में उन्नति देंगे। हेल्थ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। बजरंगबाण का पाठ करें। बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। नीला रंग शुभ है। 

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope Today: व्यवसाय में शनि व चन्द्रमा किसी नवीन प्रोजेक्ट की तरफ ले जा सकते हैं। पीला रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज का दिन शिक्षा में उन्नति का है। गुरु,शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope Today: स्वास्थ्य को लेकर किसी बात की चिंता आपको परेशान कर सकती है। धन व्यय के संकेत हैं।सुंदरकांड का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope Today: आज का दिन धार्मिक कार्यों में व्यस्तता का है। धन आगमन के संकेत हैं।हनुमानबाहुक का पाठ करें । नीला रंग शुभ है। 

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope Today: आज का दिन जॉब के लिए बेहतर है। व्यवसाय में वृद्धि भी हो सकती है। हरा रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर