आज का राशिफल 06 जून 2021: कुम्भ व मेष राशि के जातकों को मिलेगा ग्रह गोचर का बहुत बेहतर लाभ

Aaj Ka Rashifal 06 June 2021: राशिफल से ज्योतिष करता है भविष्य की संभावित परिस्थितियों का इशारा। जानिए ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप कैसा रहेगा आपका रविवार का दिन।

Aaj Ka Rashifal 06 June 2021
आज का राशिफल 06 जून 2021 
मुख्य बातें
  • आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें तुला व मीन राशियों के जातक।
  • मेष व कन्या के जातक राजनीति में रहेंगे सफल।
  • मिथुन राशि के बैंकिंग व आईटी जॉब के करियर में प्रमोशन की संभावना।

Aaj Ka Rashifal 06 June 2021: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मेष राशि में है व अश्विनी नक्षत्र है। सूर्य वृष व गुरु कुम्भ तथा शनि मकर राशि में वक्री है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ कुम्भ व मेष राशि के जातकों को बहुत बेहतर मिलेगा। तुला व मीन के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

मेष व कन्या राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

मेष- आज जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर तनाव हो सकता है। चन्द्रमा व मंगल गोचर आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफल करेंगे। कोई सरकारी कार्य बनेगा।सफेद व लाल रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

वृष- शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण व्यवसाय में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। जॉब में लापरवाही से बचें। नीला व हरा रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। तिल का दान करें।

मिथुन- आज छात्र सफल रहेंगे। बैंकिंग व आईटी जॉब के कॅरियर में प्रोमोशन संभावित है। कन्या व तुला राशि के मित्र से लाभ होगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है।

कर्क- व्यवसाय में सफलता से प्रसन्न रह सकते हैं। बड़े भाई की सहायता बहुत कार्य करेगा। धार्मिक यात्रा की योजना फलीभूत होगी। पीला व सफेद रंग शुभ है।

सिंह- व्यवसाय को लेकर तनाव रहेगा। आध्यात्म की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।

कन्या- स्वास्थ्य सुख में उन्नति है। कोई रुका सरकारी पूर्ण होगा। बुध,चन्द्रमा व शनि व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

तुला- आज व्यवसाय में संघर्ष की स्थिति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना रहेगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

वृश्चिक- मंगल व चन्द्रमा अनुकूल हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें। बिजनेस में लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।

धनु- व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में संघर्ष है लेकिन रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायक है।

मकर- कन्या व मीन राशि के मित्र की सहायता से व्यवसाय में सफलता संभावित है। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है।

कुंभ- चन्द्रमा व गुरु आपकी आध्यात्मिक सोच को विस्तार देंगे। छात्र सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है। श्री सूक्त का पाठ करें। पीला व सफेद रंग शुभ है।

मीन- जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। राजनीतिज्ञ से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे।पीला व नारंगी रंग शुभ है।सिद्धिकुंजिकास्तोत्र  का 09 बार पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर