आज का राशिफल 07 अप्रैल 2021: उपलब्धियों भरा है मिथुन राशि वालों का दिन, सिंह को मिलेगी जॉब में सफलता

आज का राशिफल 07 अप्रैल 2021: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा धनिष्ठा नक्षत्र व मकर राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। अब गुरु कुम्भ में आ चुके हैं।

Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal 
मुख्य बातें
  • आज मकर व तुला राशि के जातक लाभान्वित होंगे।
  • वृष राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।
  • कर्क राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।

आज का राशिफल 07 अप्रैल 2021: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा धनिष्ठा नक्षत्र व मकर राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। अब गुरु कुम्भ में आ चुके हैं। शनि अपनी राशि मकर में हैं। आज मकर व तुला राशि के जातक लाभान्वित होंगे। वृष राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। कर्क व मीन के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। कर्क राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

मेष- आज छात्रों को गुरु व चन्द्र गोचर का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। बिजनेस में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

वृष- जॉब में अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। जमीन या मकान खरीदने का मन बनेगा। हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

मिथुन- आज का दिन उपलब्धियों भरा है। जमीन या मकान क्रय करने की योजना बना सकते हैं। गणेश जी का दर्शन करें व उनको हरा वस्त्र व लड्डू अर्पित करें। हरा रंग शुभ है।

कर्क- छात्रों के सफलता की प्राप्ति का दिवस है। जॉब में नए उत्तरदायित्व पर निर्वहन आरंभ कर सकते हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। बड़े भाई के आशीर्वाद से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। गाय को पालक दें।

कन्या- जॉब में सफलता से खुश रहेंगे। उच्चाधिकारियों से जॉब में प्रोत्सान प्राप्त होगा। गणेश जी के मंदिर में उनका दर्शन करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है।

तुला- छात्रों को कॅरियर  में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में भी प्रगति है। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। सफेद व नीला रंग शुभ है।माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

वृश्चिक- व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल रंग शुभ है। मंगल के द्रव्यों गेंहू व गुड़ का दान करें। जमीन या मकान खरीदने का प्लान बन सकता है।

धनु-  व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। गुरु व चन्द्रमा की अनुकूलता से जॉब में सफलता मिलेगी। पीला व नारंगी रंग शुभ है। आज शनि व चन्द्रमा का गोचर राजनीतिज्ञों को लाभ देंगे।

मकर- व्यवसाय में प्रगति है। जॉब में लाभ की स्थिति में रहेंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

कुम्भ- शनि अब इसी राशि में आ चुके हैं। आज शनि व चन्द्रमा बैंकिंग व फाइनेंसियल मैनेजमेंट जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आसमानी व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

मीन- छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में धन का आगमन होगा। जॉब में प्रगति है। नारंगी रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। चने की दाल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर