आज का राशिफल 9 दिसंबर 2020 : मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति नहीं करें लापरवाही, जानिए आज का अपना राशिफल

आज का राशिफल, 8 दिसंबर 2020: आज के मंगल व चन्द्र गोचर में मेष राशिवाले जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज का दिन आत्मबल से पूर्ण कई कार्यों को पूर्ण करने का है।

Aaj Ka Rashifal 9 December 2020
Aaj Ka Rashifal 9 December 2020 
मुख्य बातें
  • चन्द्र का बुध की राशि कन्या में गोचर कन्या व वृश्चिक के लिए शुभ है।
  • आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है व कन्या राशि है।
  • मंगल व चन्द्र गोचर जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करा सकता है।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal):   आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है व कन्या राशि है। राहु वृष व केतु वृश्चिक में है। आज सूर्य व बुध की वृश्चिक में उपस्थिति व चन्द्र का बुध की राशि कन्या में गोचर कन्या व वृश्चिक के लिए शुभ है। आज मेष व मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें अपना 9 दिसंबर का राशिफल:

1. मेष राशिफल/ Aries Horoscope Today: आज भय से अपने आपको मुक्त रखिये। मंगल व चन्द्र गोचर जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करा सकता है। सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/ Tauras Horoscope Today: आज का दिन आत्मबल से पूर्ण कई कार्यों को पूर्ण करने का है। । रुके धन का आगमन हो सकता है। नीला रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

 3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope Today: आज ज्यादा यात्रा से बचें। श्री सूक्त का पाठ करें। छात्रों के प्रगति के द्वार खुलेंगे। नीला रंग शुभ है। बुध व चन्द्र गोचर जॉब के दृष्टिकोंण से बेहतर है।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope Today: चन्द्रमा व गुरु  आपको जॉब व व्यवसाय में लाभ देगा। वाहन प्रयोग पर ध्यान दें। पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope Today:  छात्र शिक्षा में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। पीला व सफेद रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope Today: व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति हो सकती है।बुध उच्चाधिकारियों से जॉब में लाभ दे सकता है। गणेश जी की पूजा करते रहें। हरा रंग शुभ है। 

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope Today: आज मित्रों संग धार्मिक यात्रा संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। जॉब में उन्नति है।हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope Today:  आज गुरु व चन्द्रमा गोचर आपके लिए अनुकूल हैं। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।हनुमानबाहुक का पाठ करें। पीला रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। गुरु व चन्द्र गोचर के शुभ प्रभाव से रुके कार्य के पूर्ण होने के संकेत हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope Today: गुरु व चन्द्रमा छात्रों के लिए अनुकूल हैं। जॉब में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। बड़े भाई का आशीर्वाद आपको हर्षित करेगा। नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope Today: आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। व्यवसाय में उन्नति है। धन के व्यय पर ध्यान दें। श्री सूक्त का पाठ करें । हरा रंग शुभ है। 

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope Today: आज जॉब व व्यवसाय को लेकर प्रसन्न रहेंगे। छात्र प्रगति करेंगे।  पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। चने की दाल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर