धनु वार्षिक राशिफल 2022: साल 2022 में फूंक फूंक कर कदम रखें धनु राशि वाले, अच्‍छे संयोग में भी रहें सावधान

Dhanu Yearly Rashifal 2022 (Sagittarius Yearly Horoscope), धनु वार्षिक राशिफल 2022: गुरु की राश‍ि धनु के ल‍िए ये साल मिला जुला रहेगा। करियर और मैर‍िड लाइफ में कदम संभालकर रखने होंगे। वाहन खरीदने के संयोग भी बन रहे हैं।

Dhanu rashifal, Dhanu horoscope today, Dhanu horoscope, Dhanu rashifal 2022, Dhanu rashifal yearly, Dhanu horoscope, Dhanu yearly rashifal 2022, rashifal, rashifal 2022, Dhanu horoscope 2022, Sagittarius rashifal 2022
Sagittarius rashifal 2022 : धनु वार्षिक राशिफल 2022 
मुख्य बातें
  • धनु राश‍ि का स्‍वामी ग्रह गुरु है
  • धनु राश‍ि वालों के ल‍िए 2022 मिले जुले संयोग लाएगा
  • सेहत पर खास ध्‍यान देने की जरूरत है

Dhanu Yearly Rashifal 2022 (Sagittarius Yearly Horoscope 2022): धनु राशि ज्योतिष में राशियों के नवम नम्बर पर आती है। धनु का स्वामी गुरु विद्वता व सम्पन्नता का प्रतीक होता है। मीन का भी स्वामी गुरु होता है। गुरु ज्ञान का कारक ग्रह है। गुरु विद्वता प्रदान करता है। इस राशि के जातक अत्यंत विद्वान होते हैं। गुरु विद्या,धन तथा प्रसिद्धि प्रदान करता है। कर्क, सिंह, मेष तथा वृश्चिक राशियां इसकी मित्र राशियां हैं। इस राशि के लोग शिक्षा की उच्च सेवा में होते हैं। इस राशि के लोग प्रशासन में बहुत बड़े पदों को सुशोभित करते हैं। लेखन की ऊंचाइयों को प्राप्त करते हैं। बहुत अच्छे वक्ता तथा राजनीतिज्ञ होते हैं। इस राशि का शुभ रत्न है पुखराज। वैसे धनु राश‍ि के जातक मोती भी धारण कर सकते हैं।

धनु वार्षिक राशिफल 2022

1. स्वास्थ्य
2022 स्वास्थ्य की दृष्टि से लगभग 15 फरवरी यानी कुम्भ संक्रांति के बाद अच्छा वर्ष रहेगा। अप्रैल के बाद यह वर्ष आपको स्वास्थ्य सुख प्रदान करेगा। आपकी हेल्थ विगत वर्षों की तुलना में बेहतर रहेगी। नेत्र संबंधी रोगों सहित शुगर के रोगी सावधानी बरतें। फरवरी तक का समय बहुत बेहतर नहीं है। कुशोदक से रुद्राभिषेक कराते रहें।

Libra Yearly Horoscope - तुला वार्षिक राशिफल 2022

2. जॉब और व्यवसाय
आईटी, बैंकिंग, शिक्षा तथा कारपोरेट जॉब से सम्बद्ध लोगों के लिए यह वर्ष अत्यंत श्रेयष्कर होगा। 15 मार्च के बाद जॉब में उन्नति होगी। जून के बाद का समय बहुत बेहतर है। जुलाई से नवम्बर तक जॉब चेंज या प्रोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। निष्कर्षतः यह वर्ष आपके जॉब के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। मार्च से सितम्बर के मध्य विदेश जाने का संयोग बन सकता है।

3. दाम्पत्य जीवन एवं लव लाइफ
लव लाइफ में थोड़ी दिक्कत रहेगी। 15 मार्च के बाद यही प्रेम प्रसंग विवाह में बदल सकता है। दाम्पत्य जीवन में फरवरी तक थोड़ा तनाव रहेगा फिर सब ठीक हो जाएगा। फिर भी लव लाइफ अपनी सफलता तक इस वर्ष पहुंचेगी।

4. व्यवसाय व आर्थिक स्थिति
इस वर्ष आप व्यवसाय को लेकर थोड़ा असमंजस व परेशान रह सकते हैं। 15 मार्च के बाद सूर्य के मीन राशि में आने के बाद सफल रहेंगे। वाहन खरीदेंगे। आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष मई के बाद बहुत बेहतर रहेगा। व्यवसाय में नया कार्य प्रारंभ होगा। वस्त्र, इलेक्ट्रॉनिक्स, रियल स्टेट व फ़िल्म व्यवसाय से जुड़े लोग खूब सफल रहेंगे। धन की प्राप्ति होगी।

5. शुभ समय
16 फरवरी से 15 मई,अगस्त से सितम्बर फिर दिसंबर के समय बेहतर है।

6. उपाय
प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गुरु व मंगल के बीज मंत्र का जप करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। गुरु व चन्द्रमा के बीज मंत्रों का जप करें। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय इस महामंत्र को 108 बार जपें। श्री विष्णु उपासना करें।
 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर