Holi ke Upay 2021: होली पर राशि के अनुसार करें उपाय, मेष से मीन तक- जानिए किसे क्या करना चाहिए

Holi Rashifal Upay 2021: होली के मौके पर हर राशि के लोगों के लिए अलग अलग उपाय होते हैं और इस मौके पर उन्हें अपनाकर अपने जीवन में सुख शांति लाई जा सकती है।

Holi Rashifal Upay 2021
राशि अनुसार होली के उपाय 
मुख्य बातें
  • राशि के अनुसार लोगों को करने चाहिए होली के उपाय और टोटके।
  • होली के मौके पर जानिए क्या करने से मिलेगा सुख-समृद्धि।
  • यहां देखिए राशि के अनुसार होली 2021 के उपाय।

होली प्रेम का पर्व है।होलिका दहन से लेकर होली तक कई वैदिक व तांत्रिक अनुष्ठान किये जाते हैं। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। राशि अनुरूप ग्रहों की अनुकूलता व प्रतिकूलता होती है। कुछ विशेष उपाय ग्रहों के वर्तमान गोचर के अनुरूप भी होता है। आइए जानते हैं राशि के अनुसार होली में उपाय-

1. मेष- सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। मसूर की दाल का दान करें।

2. वृष- श्री सूक्त का पाठ व शुक्र के बीज मंत्र का जप करें। चावल का दान करें।

3. मिथुन- राशि स्वामी बुध के बीज मंत्र का जप व साथ में शुक्र का भी जप करें।गाय को पालक खिलाएं।

4. कर्क- शिव उपासना करें। चंद्रमा व गुरु का उपाय करें।सफेद वस्त्र दान करें।

5. सिंह- श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें। गेंहू व गुड़ का दान श्रेयस्कर है।

6. कन्या- श्री विष्णुसहस्रनाम का जप फलदायी है। गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला- शुक्र व शनि से सम्बंधित द्रव्यों चावल व तिल का दान करें। रूद्राभिषेक करें।

8. वृश्चिक- हनुमान चालीसा का 100 बार पाठ करें। मसूर की दाल का दान करें।

9. धनु- श्री सूक्त व श्री विष्णुसहस्रनाम का कम से कम 05 पाठ करें। अन्न दान फलिभूत होगा।

10. मकर- हनुमानबाहुक का पाठ करें। तिल व उड़द का दान बहुत शुभ फलदायी है।

11. कुम्भ- सप्तश्लोकी दुर्गा का कम से कम 18 पाठ करें।तिल का दान करें।

12. मीन- गुरु की शुभता को बढ़ाने का अच्छा अवसर है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर