Rashifal (Horoscope) 2020: नई उम्मीदें और सफलताएं लेकर आया है साल 2020, इन 5 राशियों को मिलेगा फायदा 

Naye saal ka rashifal: साल 2020 ग्रहों के नए बदलाओं के साथ आ रहा है। ऐसे में सभी राशियों के जीवन पर अलग अलग प्रभाव पड़ेगा। आइये जानते हैं आपकी जिंदगी में सितारों का कैसा खेल रहेगा... 

Rashifal 2020
Rashifal 2020 

नवीन वर्ष के शुभ आगमन से हर कोई उत्साहित व तहे दिल से स्वागत को तैयार है। मन में आशा की सप्तरंगी इंद्रधनुषी किरणें एक नई मंजिल की तलाश में बाहें बिछाए खड़ी है। हम पूरे आकाश को अपनी बाहों में भरना  चाहते हैं। अच्छी बात है। कर्म ही पूजा है लेकिन प्रारब्ध भी तो है। कई जन्मों के संचित पुण्य व पाप का हिसाब किताब भी तो है। सितारों का खेल भी है। इन सबके बीच जानते हैं प्रत्येक राशियों के लिए 2020 कैसा रहेगा-

वार्षिक राशिफल 2020

  1. मेष राशिफल - यह वर्ष बहुत ही शानदार रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। मार्च से 15 मई तक हेल्थ के प्रति सचेत रहें। छात्रों के लिए यह वर्ष बहुत ही अच्छा है। व्यवसाय में प्रगति होगी।
  2. वृष राशिफल- स्वास्थ्य सुख पहले से बेहतर रहेगा। मार्च के बाद आर्थिक स्थिति के लिए नवीन मार्ग बनेंगे। संतान को सफलता मिलेगी। घर व वाहन का सुख मिलेगा।
  3. मिथुन राशिफल- कई वर्षों से रुके कार्य इस वर्ष पूर्ण होंगे। मित्रों के सहयोग से कोई नया व्यवसाय शुरू करेंगे। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। राजनीतिज्ञों के लिए यह वर्ष बहुत ही अच्छा रहेगा।
  4. कर्क राशिफल- इस वर्ष घर तथा मकान क्रय करने के संयोग बनेंगे। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। मार्च के बाद व्यवसाय में प्रगति होगी। इस वर्ष आप खूब धार्मिक यात्रा करेंगे।
  5. सिंह राशिफल- स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। जॉब में प्रगति होगी। विदेश यात्रा की पूरी संभावना है। मई के बाद व्यवसाय में उन्नति होगी। छात्र सफल रहेंगे।यह वर्ष धार्मिक कार्यों का है।संतान का विवाह होगा।
  6. कन्या राशिफल- स्वास्थ्य सुख बेहतर होगा। शनि की ढैया से मुक्ति मिलेगी। धन का आगमन होगा। राजनीतिज्ञों के लिए यह वर्ष बहुत ही बेहतर है।संतान के विवाह होंगे। व्यवसाय बढ़ेगा।
  7. तुला राशिफल- जॉब में परिवर्तन होगा।इस वर्ष आपकी कई विदेश यात्राएं होंगी। स्वास्थ्य सुख भी ठीक रहेगा। मार्च के बाद जमीन तथा वाहन क्रय करने के संयोग बनेंगे।
  8. वृश्चिक राशिफल- इस वर्ष आप धन का निवेश करेंगे। व्यवसाय को नई दिशा देंगे।राजनीति में भी सफल रहेंगे। धन प्राप्ति होती रहेगी।हेल्थ के प्रति सचेत रहना होगा।
  9. धनु राशिफल- व्यवसाय में प्रगति होगी।इस वर्ष जाँब चेंज के अवसर बनेंगे।किसी नए व्यापार को प्रारम्भ कर सकते हैं। धन का निवेश रियल स्टेट में होगा।
  10. मकर राशिफल- शनि इसी राशि में रहेंगे।खूब धन आएगा।राजनीति में उन्नति होगी। जॉब में प्रगति है।हेल्थ खराब रहेगा।
  11. कुम्भ राशिफल - आप शनि की साढ़े साती के प्रभाव में रहेंगे।धन आएगा। जॉब में प्रोग्रेस है।व्यवसाय बढ़ेगा। हेल्थ के प्रति बहुत सचेत रहें।
  12. मीन राशिफल- छात्र प्रगति करेंगे।धन का आगमन है।धर्मिक यात्राएं खूब होंगी। हेल्थ बेहतर रहेगा।संतान की उन्नति से आप प्रसन्न रहेंगे।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर