Horoscope 08 September 2021: कर्क व तुला राशि के जातक व्यवसाय में करेंगे प्रगति, क्‍या कहते हैं आपके स‍ितारे?

Horoscope, 08 September 2021: बुधवार का दिन ग्रह स्थितियों के परिणाम अनुसार कैसा रहेगा? मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन?

horoscope, horoscope today, rashifal, rashifal 2021, aaj ka rashifal, aaj ka rashifal in hindi, horoscope 2021, today rashifal, today rashifal in hindi, horoscope today in hindi,  rashifal 08 September 2021 in hindi, horoscope 08 September 2021 in hindi,
Horoscope 08 September 2021: कैसा रहेगा बुधवार का दिन?  
मुख्य बातें
  • व्यवसाय में कर्क और तुला राशि के जातकों को प्रगति मिल सकती है।
  • वृष राशि के जातकों के लिए हरा और आसमानी रंग शुभ माना जा रहा है। 
  • सिंह राशि के जातकों को जॉब में सफलता हासिल होगी।

08 September 2021 Ka Rashifal: आज सूर्योदय के समय उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र व चन्द्रमा कन्या राशि में है। आज शुक्र, बुध व चन्द्रमा एक-साथ कन्या राशि में हैं। सूर्य अपनी राशि सिंह में है। बुध व शुक्र कन्या में तथा मंगल सिंह में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का गोचर मेष व मीन राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में तुला व कुंभ के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व कर्क राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। यहां पढ़ें आज का राशिफल। 

1. मेष राशिफल: आज गुरु का कुंभ व चन्द्र का कन्या राशि मे  गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है। आज जॉब में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। संतान की प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल: शुक्र व चन्द्रमा का पंचम गोचर शिक्षा व व्यवसाय में कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल व शुक्र जमीन या वाहन खरीदने का प्लान बनाएंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल: चन्द्रमा का तृतीय में व सूर्य का तृतीय गोचर मंगलमय है। बैंकिंग व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। सफेद व नीला रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ दिख रहा है।
 
4. कर्क राशिफल: छात्रों के लिए अनुकूल समय है। जॉब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। बिजनेस में चन्द्र व बुध गोचर उन्नति दे सकते हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

5. सिंह राशिफल: जॉब में राशि स्वामी सूर्य के इस राशि में व चन्द्र के कन्या राशि में गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। लाल व सफेद रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल: जॉब में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का इस राशि में गोचर प्रत्येक कार्यों में लाभ देगा। सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 बार पाठ करें। हरा व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

7. तुला राशिफल: व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से तनाव है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है। चावल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल: परिवार में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व सफेद रंग शुभ है। मूंग का दान करें। 

9. धनु राशिफल: आज चन्द्र का कन्या व सूर्य का सिंह गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल है। बैंकिंग व मीडिया जॉब से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। नारंगी व लाल रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

10. मकर राशिफल: शुक्र व चन्द्रमा का नवम गोचर टेक्निकल मैनेजमेंट व बैंकिंग जॉब में उन्नति देंगे। शुक्र व चन्द्रमा बैंकिंग जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुंभ राशिफल: गुरु अभी इसी राशि में हैं। चन्द्रमा व शुक्र का अष्टम गोचर बैंकिंग व आईटी जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व लाल रंग शुभ है। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें।

12. मीन राशिफल: छात्र सफल रहेंगे। गुरु का द्वादश व चन्द्र, शुक्र का सप्तम गोचर जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज उदर विकार से कष्ट हो सकता है। पीला व सफेद रंग शुभ है। विष्णु जी की पूजा करते रहें। उड़द का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर