Horoscope Today, 10 April 2022: कन्या व मिथुन राशि के जातक को जॉब में मिलेंगे नवीन अवसर, पढ़ें अपना राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 10 April 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें रविवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 10 अप्रैल 2022 का अपना राशिफल।

aaj ka rashifal in hindi Horoscope Today 10 April 2022
आज का राशिफल Aaj ka rashifal  
मुख्य बातें
  • मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।
  • आज राशि स्वामी  मंगल व शुक्र व्यवसाय में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है।
  • शुक्र कुंभ में हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 10 April 2022: आज चैत्र माह शुक्ल पक्ष की नवरात्र की नवमी है।आज श्री रामनवमी है।भगवान राम का अवतरण दिवस है। चन्द्रमा कर्क राशि में है व पुष्य नक्षत्र है।बुध मेष व मीन में सूर्य  है।  शुक्र कुंभ में हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।

आज कन्या व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मकर व कुम्भ राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण जॉब के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

10 अप्रैल 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल 
आज राशि स्वामी  मंगल व शुक्र व्यवसाय में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। जॉब को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है।सुखद यात्रा के संयोग हैं। पीला व लाल  रंग शुभ है।दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

2. वृष राशिफल
आज का दिन छात्रों के लिए थोड़े संघर्ष का है। धन का आगमन हो सकता है।  जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे।नीला व हरा रंग शुभ है।शुक्र व शनि के बीज मंत्र का जप करें।

Also Read: वर्ष 2022 में कब है राम नवमी? जानें पूजा मुहूर्त और महत्व

3, मिथुन राशिफल
आज के दिन परिवार सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। सफेद व आसमानी रंग शुभ है।राहु के द्रव्यों तिल व काले वस्त्र का दान करें।

4. कर्क राशिफल
चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज इसी राशि में है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। नारंगी व पीला रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा। सूर्य उपासना करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

5. सिंह राशिफल
द्वादश चन्द्रमा जांब में उत्कर्ष तथा व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देगा। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान करें।

6. कन्या राशिफल
चन्द्रमा एकादश अर्थात लाभ भाव में है।जांब में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। लाल व बैगनी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। तुला व मकर राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है।तिल का दान करें।

7. तुला राशिफल
चन्द्रमा दशम है। व्यवसाय में लाभ तथा जांब को लेकर प्रोमोशन संभव है। दुर्गासप्तशती का पाठ करें।आज कन्या व तुला के  मित्रों का सहयोग मिलेगा। नारंगी व पीला रंग शुभ है।वाणी पर नियंत्रण रखें।

8. वृश्चिक राशिफल
चन्द्रमा नवम तथा गुरु चतुर्थ मंगलमय हस।आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है ।मेष व धनु राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व पीला शुभ है।मंगल के द्रव्य गेंहू व तिल का दान करें।

9.धनु राशिफल
आज  चन्द्रमा अष्टम व सूर्य  चतुर्थ होकर जांब को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति देंगे । व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं।सफेद व नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।                                  


10. मकर राशिफल
चन्द्रमा सप्तम भाव में रहेंगे। वाहन के प्रति सावधान रहें।राजनीति में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। नीला व हरा रंग शुुभ है।                      

11. मकर राशिफल
मानसिक तनाव रहेगा। जांब में नवीन कार्य आरंभ होंगे ।गुरु इसी राशि में व छठे चन्द्र से बल में वृद्धि होगी।हरा व नीला रंग शुुभ हैै। भगवान शिव की उपासना करें। तिल व उड़द दान करना श्रेयष्कर है।             

12. मीन राशिफल
सूर्य के इस राशि में व गुरु द्वादश  से शुभता बढ़ती है।धन आगमन के संकेत हैं। जॉब में थोड़ा तनाव संभावित है।पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।लाल व सफेद रंग शुभ है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर