Horoscope Today, 14 January 2022: कर्क राशि वालों को होगी रुके धन की प्राप्ति, मूंग व कम्बल का दान करें मिथुन राशि के जातक

Horoscope Today (आज का राशिफल) 14 January 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें शुक्रवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 14 जनवरी 2022 का अपना राशिफल।

Aaj ka rashifal 14 january 2022 Horoscope today in Hindi
14 जनवरी 2022 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • आज मकर संक्रांति का पावन पर्व है।
  • मिथुन राशि के जातक मूंग व कम्बल का दान करें।
  • बैंकिंग व मीडिया में तुला व मकर के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 14 January 2022: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा वृष राशि में है व रोहिणी नक्षत्र है। गुरु कुम्भ व शनि मकर में मार्गी है। शुक्र धनु राशि में हैं। सूर्य धनु में गोचररत है 02:35 दोपहर मकर में आएंगे। आज मकर संक्रांति का पावन पर्व है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मकर व मीन राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कर्क व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में तुला व मकर के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। कर्क व कन्या राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 14 जनवरी का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज सूर्य का दशम व चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर प्रत्येक कार्यों में  सफलता देगा। स्वास्थ्य  को लेकर खुश रहेंगे। मंगल व चन्द्र गोचर रियल स्टेट फील्ड में उन्नति देगा। लाल व पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 
चन्द्रमा का इसी राशि मे गोचर जॉब में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। शुक्र वाहन खरीदने का मन बनाएगा। नीला व हरा  रंग शुभ है। उड़द व कम्बल का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल-
आज का दिन यात्रा का है। छात्र करियर में नवीन कार्य की योजना बना सकते हैं। मूंग व कम्बल का दान करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में कमी है।

4. कर्क राशिफल- 
चन्द्रमा एकादश व सूर्य सप्तम शुभ है। छात्रों के सफलता की प्राप्ति का दिवस है। व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट पर कार्य भी आरंभ कर सकते हैं। आसमानी व हरा रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। रुके धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल- 
पॉलीटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी। टीचिंग व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाहन प्रयोग के प्रति सतर्क रहें। भगवान विष्णु जी की पूजा करें। सफेद व लाल रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 
आज बिजनेस में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। बुध व शुक्र का गोचर लाभप्रद है। बड़े भाई से लाभ मिलेगा। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। नीला व आसमानी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

7. तुला राशिफल- 
जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में भी उन्नति है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। सफेद व लाल रंग शुभ है। उड़द व तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 
राशि स्वामी मंगल, गुरु व चन्द्रमा का गोचर मंगलमय है। संतान की उन्नति को लेकर अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें। वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है।

9. धनु राशिफल-  
आज राशि स्वामी गुरु कुम्भ व सूर्य का मकर तथा चन्द्र का वृष गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन का आगमन होगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। मूंग व कम्बल का दान करें। 

10. मकर राशिफल- 
सूर्य व शनि का इस राशि में गोचर आज इस राशि के लिए व्यवसाय व जॉब के अनुकूल है। स्वास्थ्य में सुधार की स्थिति में रहेंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 18 बार पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- 
राशि स्वामी शनि का द्वादश व चतुर्थ चन्द्रमा आज कोई बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोंण से सुखद रहेगा। आसमानी व बैंगनी रंग शुभ है। उड़द व तिल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

12. मीन राशिफल-
मीडिया व टीवी तथा फिल्म सेक्टर के लोग सफल रहेंगे। चन्द्रमा का तृतीय गोचर जॉब व व्यवसाय में रुके धन का आगमन करा सकते हैं। गुरु व चन्द्रमा धार्मिक अनुष्ठान करवा सकते हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है। तिल व कम्बल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर