Horoscope Today, 15 April 2022: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना दिखाएं कर्क समेत यह जातक, देखें अपना राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 15 April 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें शुक्रवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 15 अप्रैल 2022 का अपना राशिफल।

aaj ka rashifal in hindi Horoscope Today 15 April 2022
आज का राशिफल Aaj ka rashifal  
मुख्य बातें
  • 15 अप्रैल को रहेगा उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र।
  • इस दिन शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत रहेंगी।
  • कुछ जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 15 April 2022: आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है तथा चन्द्रमा, कन्या राशि में रहेंगे। गुरु कुंभ व सूर्य मेष में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मकर व तुला राशि के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कर्क व तुला राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

Also Read: 15 अप्रैल 2022 का पंचांग: शुभ लाभ के लिए रखें वैभव लक्ष्मी का व्रत, देखें शुक्रवार का पंचांग

15 अप्रैल 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 

आज चन्द्रमा का खष्ठम व सूर्य का इस राशि में गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। हनुमानबाहुक व सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। तिल व उड़द का दान करें।

2. वृष राशिफल- 

आज का दिन व्यवसाय में नवीन कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल- 

सूर्य का एकादश व चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर मंगलमय है। जॉब में प्रगति होगी। नवम गुरु के कारण भाग्यवृद्धि है। परिवार विशेषकर ससुराल सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। पीला व आसमानी रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

4. कर्क राशिफल-

इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का तृतीय व सूर्य का दशम गोचर आर्थिक विकास देगा। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। चावल का दान करें।

5. सिंह राशिफल-

पॉलिटिक्स में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। बैगनी व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। मूंग व गुड़ का दान करें।

Also Read: अंक ज्योतिष, 15 अप्रैल 2022: जन्मांक 01 वालों को मिल सकती है जॉब में प्रोमोशन, देखें अपना अंक राशिफल

6. कन्या राशिफल-

चन्द्रमा आज इसी राशि में है। सूर्य अष्टम है। पारिवारिक सुख से प्रसन्नता होगी। जॉब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। नीला व हरा रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

7. तुला राशिफल- 

सूर्य सप्तम व शनि चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। नीला व नारंगी रंग शुभ है। पीले वस्त्र का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 

आज सूर्य का खष्ठम व चन्द्र का एकादश गोचर व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं जॉब में सफलता देगा। मेष व मीन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। अन्न दान करें।

9. धनु राशिफल- 

आज सूर्य पंचम व शनि इसी राशि से द्वितीय रहकर अनुकूल हैं। संतान की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लें। 

10. मकर राशिफल-

राशि स्वामी शनि इस राशि में व सूर्य मेष राशि में हैं। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। मेष व कुंभ राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। नीला व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। शनि के द्रव्य तिल का दान करें।

11. कुंभ राशिफल- 

आज का दिन जॉब में प्रोग्रेस का है। इस राशि से तृतीय सूर्य व खष्ठम चन्द्रमा धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हरा व नारंगी रंग शुभ है। गाय को रोटी व गुड़ खिलाएं।

12. मीन राशिफल- 

आज जॉब में द्वितीय सूर्य बड़ी सफलता दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सफेद व पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न का दान करें। गाय को पालक खिलाएं।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर