Horoscope Today, 23 Feb 2022: मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में करेंगे प्रगति, जानिए आज का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 23 February 2022: चन्द्रमा का गोचर वृष व  वृश्चिक राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। जानिए आज का राशिफल...

Aaj ka Rashifal
Aaj ka Rashifal  
मुख्य बातें
  • आज चन्द्रमा का गोचर वृष व  वृश्चिक राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा।
  • मिथुन व कर्क राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • शनि के साथ मकर राशि में व मंगल शुक्र धनु में हैं।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 23 February 2022: आज सूर्योदय के समय ज्येष्ठा नक्षत्र व चन्द्रमा तुला फिर 08:55am के बाद वह वृश्चिक राशि में आ रहे है। बुध अब शनि के साथ मकर राशि में व मंगल शुक्र धनु में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।

आज चन्द्रमा का गोचर वृष व  वृश्चिक राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।बैंकिंग व मीडिया में तुला व मकर के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व कर्क राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

मेष: आज 08:55am के बाद गुरु का एकादश व चन्द्रमा का अष्टम गोचर व्यवसायके लिए अनुकूल है। आज गृह निर्माण में किसी विशेष कार्यों से
सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे ।लाल व पीला रंग है।

वृष: खष्ठम शुक्र व मंगल गृह कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल व चंद्रमा जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है। गुड़ व तिल का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।राजनीतिज्ञों के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

मिथुन: 08;55am के बाद चन्द्र का वृश्चिक व सूर्य का गुरु के साथ कुम्भ गोचर मंगलमय है। मैनेजमेंट व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।सफेद व आसमानी रंग शुभ है।राजनीति में लाभ दिख रहा है।

कर्क: गृह निर्माण में नवीन कार्य के शुभारंभ के लिए अनुकूल समय है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है।08:55am के बाद जॉब में चन्द्रमा का पंचम व अष्टम गुरु गोचर उन्नति दे सकते हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

सिंह: जॉब में सूर्य के कुम्भ व चन्द्रमा के 08:55 am के बाद चतुर्थ गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें।पीला व नारंगी रंग शुभ है।

कन्या: 08;55am के बाद तृतीय चन्द्रमा व्यवसाय में सफलता से खुश करेंगे। गुरु सूर्य का खष्ठम गोचर  लाभ देगा। सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 बार पाठ करें।  हरा व नीला रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

तुला: पॉलिटिक्स  में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से तनाव है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है। उड़द व गुड़ का दान करें।

वृश्चिक: 08:55am के बाद बड़ा लाभ सकता है।जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व लाल रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ पुण्यदायी है।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

धनु: आज 08:55am के बाद चन्द्रमा का द्वादश व सूर्य का गुरु  के साथ तृतीय गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी।धन का व्यय होगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है।चावल व गेंहू का दान करें।

मकर: शनि व बुध इसी राशि में रहकर राजनीति में उन्नति देंगे। शुक्र व बुध बैंकिंग व टीचिंग जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।
11कुम्भ:शनि व बुध द्वादश तथा गुरु अभी इसी राशि में हैं। 08;55am के बाद चन्द्रमा का कर्म यानी दशम भाव में गोचर बैंकिंग व आईटी जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व बैगनी रंग शुभ है।मंगल के द्रव्य गुड़ व मसूर का दान करें।भगवान विष्णु जी की पूजा करें।
12मीन:व्यवसाय में सफल रहेंगे।गुरु का द्वादश व 08;55am के बाद चन्द्रमा का नवम गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज मंगल उदर विकार से कष्ट दे सकता है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। पीले फलों का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर