Horoscope Today, 28 January 2022: आज कैसा रहेगा षटत‍िला एकादशी 2022 का द‍िन, देखें पूरा राश‍िफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 28 January 2022: जानिए 28 जनवरी 2022 का अपना राशिफल। षटत‍िला एकादशी का योग क‍िस राशि के ल‍िए खोलेगा क‍िस्‍मत के दरवाजे।

rashifal, Rashifal 2021, rashifal in hindi, Rashifal Today, horoscope 2021, Horoscope in Hindi, Horoscope Today, Horoscope, Rashifal 2022, rashifal in hindi, rashifal, Rashifal Today, horoscope 2022, Horoscope Today, Horoscope in Hindi,
Horoscope Today, 28 January 2022 
मुख्य बातें
  • कुंभ राश‍ि वाले आज हनुमान जी की पूजा करें।
  • स‍िंह राश‍ि वाले आज वाणी के प्रति सतर्क रहें
  • वृष राश‍ि को शुक्र व मंगल गृह कार्यों को विस्तार देंगे।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 28 January 2022: आज सूर्योदय के समय ज्येष्ठा नक्षत्र व चन्द्रमा वृश्चिक राशि में है। सूर्य मकर राशि में व मंगल शुक्र धनु में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का गोचर मेष व वृश्चिक राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में तुला व मकर के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व कर्क राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। 

Horoscope Today, 28 January 2022

मेष- आज गुरु का एकादश व चन्द्रमा का अष्टम गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है। आज गृह निर्माण में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है।

वृष- शुक्र व मंगल गृह कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल व गुरु जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है। माघ के पवित्र माह में तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। राजनीतिज्ञों के करियर में प्रोग्रेस है।

Shattila Ekadashi 2022: षटतिला एकादशी के चमत्कारिक महाउपाय

मिथुन- चन्द्र का वृश्चिक व सूर्य का मकर गोचर मंगलमय है। मैनेजमेंट व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। राजनीति में लाभ दिख रहा है।

कर्क- व्यवसाय में नवीन कार्य के शुभारंभ के लिए अनुकूल समय है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। जॉब में चन्द्रमा व गुरु गोचर उन्नति दे सकते हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

सिंह- जॉब में सूर्य के मकर व चन्द्रमा के चतुर्थ गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

कन्या- व्यवसाय में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का तृतीय गोचर बड़े भाई से लाभ देगा। सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 बार पाठ करें। हरा व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

Magh Gupt Navratri 2022 Date, Puja Muhurat

तुला- छात्रों के करियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से तनाव है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। आसमानी व नीला रंग शुभ है। कम्बल का दान करें।

वृश्चिक- व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ पुण्यदायी है।

धनु- आज चन्द्रमा का द्वादश व सूर्य का शनि के साथ द्वितीय गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। माघ माह में तिल का दान करें।

मकर- शनि व सूर्य राजनीति में उन्नति देंगे। शुक्र व बुध बैंकिंग व टीचिंग जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से जुड़े लोग सफल रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

कुम्भ- शनि द्वादश तथा गुरु अभी इसी राशि में हैं। चन्द्रमा का कर्म यानी दशम भाव में गोचर बैंकिंग व आईटी जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व बैगनी रंग शुभ है। शनि के द्रव्य तिल व कम्बल का दान करें। हनुमान जी की पूजा करें।

मीन- छात्र सफल रहेंगे।गुरु व चन्द्र गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज मंगल उदर विकार से कष्ट दे सकता है। पीला व लाल रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर