Horoscope Today, 31 March 2022: मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें, जानें अपना राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 31 March 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें गुरुवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 31 मार्च 2022 का अपना राशिफल।

Aaj ka Rashifal Daily Horoscope
Aaj ka Rashifal Daily Horoscope 
मुख्य बातें
  • वृष- आज का दिन छात्रों के लिए विशेष सफलता का है।
  • सिंह- पॉलिटिक्स में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।
  • कन्या- चन्द्रमा आज इसी राशि से सप्तम है।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 31 March 2022: आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है तथा चन्द्रमा मीन राशि में रहेंगे। गुरु कुंभ व सूर्य मीन में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मकर व तुला राशि के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मिथुन, वृष व मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

मेष- आज चन्द्रमा व सूर्य का द्वादश गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। उड़द का दान करें।

वृष- आज का दिन छात्रों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व पीला रंग शुभ है।

मिथुन- चन्द्रमा का दशम गोचर मंगलमय है। जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। नवम गुरु के कारण भाग्यवृद्धि है। परिवार विशेषकर ससुराल सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

कर्क- इस राशि का स्वामी चन्द्रमा व सूर्य का नवम गोचर आर्थिक विकास व भाग्योदय देगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। उड़द का दान करें।

सिंह- पॉलिटिक्स में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। पीले फलों का दान करें।

कन्या- चन्द्रमा आज इसी राशि से सप्तम है। पारिवारिक सुख से प्रसन्नता होगी। जॉब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। नीला व बैगनी रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

तुला- खष्ठम चन्द्रमा व सूर्य हैं। शुक्र व शनि एकसाथ चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। नीला व हरा रंग शुभ है। चावल का दान करें।

वृश्चिक- आज सूर्य व चन्द्र का पंचम गोचर व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं जॉब में सफलता देगा। मेष व मीन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

धनु- आज शनि व शुक्र मंगल के साथ इसी राशि से द्वितीय रहकर अनुकूल हैं। संतान की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लें। 

मकर- चन्द्रमा व सूर्य एकसाथ तृतीय गोचर कर रहे हैं। राशि स्वामी शनि व शुक्र मंगल एकसाथ इसी राशि में हैं। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। बड़े भाई से लाभ मिलेगा। नीला व सफेद रंग शुभ है। आज घर पर ही कोई धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। छात्र सफल रहेंगे।

कुंभ- आज का दिन शिक्षा में प्रगति का है। इस राशि से द्वितीय सूर्य व चन्द्रमा  धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कोई  कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व नीला रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

मीन- आज जॉब में किसी कार्य को लेकर मकर का मंगल व शनि विवाद दे सकता है। सूर्य चन्द्रमा इसी राशि में हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सफेद व पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व पीले रंग के फलों का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर