Horoscope Today, 01 December 2021: चन्द्रमा का होगा तुला राशि में गोचर, मिथुन व सिंह के जातकों को होगा लाभ

Horoscope Today (आज का राशिफल) 01 December 2021: ज्योतिष अनुसार आज के दिन का राशि भविष्य। जानिए अपना 01 दिसंबर 2021 की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त।

01 दिसंबर 2021 का राशिफल, aaj ka rashifal 01 December 2021, Horoscope Today Aaj ka Rashifal
01 दिसंबर 2021 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • आज चन्द्रमा का तुला राशि में गोचर मिथुन व सिंह के जातकों को लाभान्वित करेगा।
  • सूर्य व बुध वृश्चिक राशि में व शनि  मकर में हैं।
  • मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 01 December 2021:  आज मार्गशीर्ष माह प्रदोष के दिन सूर्योदय के समय हस्त नक्षत्र व चन्द्रमा 07:55 प्रातःकाल तक कन्या राशि में है फिर तुला राशि में आ जाएंगे। सूर्य व बुध वृश्चिक राशि में व शनि  मकर में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।

आज चन्द्रमा का तुला राशि में गोचर मिथुन व सिंह के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।बैंकिंग व मीडिया में तुला व कुम्भ के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल::

1. मेष राशिफल: आज राशि स्वामी मंगल व गुरु गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। तिल का दान करें। व्यवसाय में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी।लाल व सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल: राशि स्वामी शुक्र इस समय धनु राशि में है। व07'55am के बाद चन्द्रमा तुला में शुभ हैं।पारिवारिक कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल आपसे जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।आईटी व मीडिया जॉब के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

3.मिथुन राशिफल: प्रातःकाल 07:55 के बाद चन्द्रमा का तुला व शुक्र का धनु गोचर मंगलमय है। बैंकिंग व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।नीला व बैगनी रंग शुभ है।व्यवसाय में लाभ दिख रहा है।

4.कर्क राशिफल: 07:55am के बाद चन्द्रमा का चतुर्थ व गुरु का अष्टम गोचर व्यावसायिक कार्यों के लिए मंगलमय है। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। जॉब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। आईटी व मैनेजमेंट जॉब में शुक्र व चन्द्रमा उन्नति दे सकते हैं। आसमानी व हरा रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।

5. सिंह राशिफल: जॉब में सूर्य बुध के चतुर्थ व शुक्र के पँचम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। नारंगी व हरा रंग शुभ है।

6.कन्या राशिफल: स्वास्थ्य में सफलता से खुश रहेंगे। 07:55am के बाद चन्द्रमा का द्वितीय गोचर रियल स्टेट व्यवसाय में लाभ देगा।  बैगनी व नारंगी रंग शुभ है।मूंग का दान करें।श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

7. तुला राशिफल: 07:55आम के बाद चन्द्रमा सवा दो दिन इसी राशि में रहेंगे।बैंकिंग व मैनेजमेंट जॉब के कॅरियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी ।पिता के आशीर्वाद से लाभ है।श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी व सफेद रंग शुभ है।मूंग का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल: आज सूर्य  व बुध इसी राशि में है।कफ जनित विकार संभावित है।जॉब में बड़ा लाभ हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। नीला व हरा रंग शुभ है।उड़द का दान करें। 

9. धनु राशिफल: आज गुरु का तृतीय,शनि का द्वितीय व सूर्य बुध का द्वादश गोचर सफलता के लिए अति अनुकूल है। बिजनेस नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा।  बैगनी व हरा रंग शुभ है।तिल का दान करें।

10. मकर राशिफल: शनि अभी इस राशि में हैं।07:45am के बाद तुला का चन्द्रमा पॉलिटिक्स में उन्नति देंगे। शुक्र व गुरु बैंकिंग व फाइनेन्स जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल: शुक्र एकादश तथा  शनि अभी इसी राशि से द्वादश हैं। चन्द्रमा का पँचम गोचर छात्रों को लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है।शनि के द्रव्य तिल का दान करें। सुंदरकांड का पाठ करें।

12. मीन राशिफल: व्यवसाय में सफल रहेंगे।गुरु का द्वादश व07:45am के बाद चन्द्रमा का अष्टम गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज स्किन विकार से कष्ट हो सकता है। पीला व नारंगी रंग शुभ है।उड़द का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर