Horoscope Today, 03 December 2021: धनु राशि वालों को मिलेगा रुका धन, तिल दान करें मकर राशि के जातक

Horoscope Today (आज का राशिफल) 03 December 2021: ज्योतिष अनुसार आज के दिन का राशि भविष्य। जानिए अपना 03 दिसंबर 2021 की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त।

03 दिसंबर 2021 का राशिफल, aaj ka rashifal 03 December 2021, Horoscope Today Aaj ka Rashifal
03 दिसंबर 2021 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • तिल का दान करें मिथुन राशि के जातक।
  • कन्या राशि के लोग गाय को पालक खिलाएं।
  • धनु राशि वालों के रुके धन का आगमन होगा।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 03 December 2021: आज के दिन सूर्योदय के समय चन्द्रमा तुला व 08:30am के बाद सूर्य के साथ वृश्चिक में रहेंगे व चित्रा नक्षत्र है गुरु कुम्भ व शनि  मकर में  गोचररत है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व कुम्भ राशि के जातक लाभान्वित होंगे। तुला व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में सिंह व मकर के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। कर्क व मीन राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

03 दिसंबर 2021 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज सूर्य व 08:30 am के बाद चन्द्रमा का सप्तम गोचर प्रत्येक कार्यों में  सफलता देगा।व्यवसाय  को लेकर खुश रहेंगे। बुध, शुक्र व चन्द्र गोचर आर्थिक फील्ड में उन्नति देगा। लाल व पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 
चन्द्रमा व सूर्य का खष्ठम राशि मे गोचर व्यवसाय में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। शुक्र वाहन खरीदने का मन बनाएगा। सफेद व नीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल- 
चन्द्रमा व सूर्य का वृश्चिक गोचर मंगलमय है। व्यवसाय में नवीन कार्य की योजना बना सकते हैं। तिल का दान करें। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि है।
 
4. कर्क राशिफल-
शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट पर कार्य भी आरंभ कर सकते हैं। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। घर के कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। रुके धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल-
शुक्र इसी राशि से पंचम हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। बैंकिंग व मीडिया फील्ड से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। टेलीफोनिक बात के प्रति सतर्क रहें। भगवान विष्णु जी की पूजा करें। हरा व नीला रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल-
चन्द्रमा व सूर्य इसी राशि से तृतीय हैं। आज पॉलिटीशियन अपने करियर में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। मंगल व शुक्र का गोचर लाभप्रद है। मित्रों से लाभ मिलेगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। बैंगनी व सफेद रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल-
मीडिया व आईटी फील्ड में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। शिक्षा में भी उन्नति है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। नीला व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 
भाग्य वृद्धिकारक है। व्यवसाय को लेकर अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य सुख में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें। वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है।

9. धनु राशिफल- 
आज राशि स्वामी गुरु कुम्भ व सूर्य चन्द्र का वृश्चिक गोचर अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन का आगमन होगा। पीला व सफेद  रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें। 

10. मकर राशिफल- 
गुरु का इस राशि से द्वितीय व सूर्य चन्द्रमा का वृश्चिक गोचर आज इस राशि के लिए अनुकूल है। स्वास्थ्य में सुधार की स्थिति में रहेंगे। आईटी व बैंकिंग फील्ड से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। लाल व नीला रंग शुभ है। तिल दान करें।

11. कुम्भ राशिफल- 
राशि स्वामी शनि का मकर व चन्द्रमा का वृश्चिक में गोचर कोई बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन आर्थिक के दृष्टिकोंण से सुखद रहेगा। सफेद व हरा रंग शुभ है। मूंग का दान करें। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

12. मीन राशिफल-
छात्र सफल रहेंगे। सूर्य व चन्द्रव्यवसाय में रुके धन का आगमन करा सकते हैं। गुरु शिक्षा व ज्ञान में लाभ करवा सकते हैं। लाल व नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर