Horoscope Today, 08 December 2021: मिथुन व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे, पढ़ें अपना राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 08 December 2021: ज्योतिष अनुसार बुधवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए अपना 08 दिसंबर 2021 का राशिफल।

08 दिसंबर 2021 का राशिफल, aaj ka rashifal 08 December 2021, Horoscope Today Aaj ka Rashifal
08 दिसंबर 2021 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • वृष राशि वाले छात्रों के करियर में प्रोग्रेस है।
  • आज धन के लेन देन के प्रति सतर्क रहें सिंह राशि के जातक।
  • कुंभ राशि वालों के लिए सुखद रहेगा आज का दिन।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 08 December 2021: आज के दिन सूर्योदय के समय श्रवण नक्षत्र व चन्द्रमा मकर राशि में है। मकर राशि मे इस समय शनि भी है। सूर्य व बुध वृश्चिक व शुक्र धनु में हैं। आज मेष व सिंह राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मिथुन व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में कन्या व वृश्चिक के जातक सफल रहेंगे। कर्क व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

08 दिसंबर 2021 का राशिफल:

1. मेष राशिफल- 
आज शनि चन्द्रमा दशम व शुक्र नवम  छात्रों के लिए अनुकूल है। आज व्यवसाय से संबंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्यों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-
अष्टम शुक्र यूरिन रोग दे सकता है। धार्मिक सोच को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का प्लान बनेगा। हरा व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। छात्रों के करियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल- 
शुक्र का सप्तम व सूर्य  मंगल शुभ प्रभाव में हैं। आईटी व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आसमानी व हरा रंग शुभ है।व्यवसाय सम्बन्धित कार्यों में सफलता दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 
आज सूर्य वृश्चिक व चन्द्रमा मकर राशि में हैं। शुक्र व गुरु जॉब के लिए अनुकूल हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। लाल व नारंगी रंग शुभ है। पिता के आशीर्वाद से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल- 
जॉब में राशि स्वामी सूर्य का इस राशि से चतुर्थ व गुरु के सप्तम प्रभाव से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज धन के लेन देन के प्रति सतर्क रहें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। हरा व बैगनी रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 
बैंकिंग व आईटी जॉब के लोग अपने कॅरियर से खुश रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें। विष्णु जी की उपासना करें।

7. तुला राशिफल- 
व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति तथा शुभ लाभ है। ऋग्वैदिक श्री सूक्तम का 16 बार पाठ करें। लाल व पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 
जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को करियर में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें। 

9. धनु राशिफल-  
आज शनि व चन्द्रमा का एकसाथ द्वितीय व गुरु का तृतीयगोचर अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। नीला व हरा रंग शुभ है। गुरु आर्थिक सुख से लाभान्वित करेंगे।

10. मकर राशिफल- 
शुक्र के धनु व चन्द्रमा के मकर गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ है। मैनेजमेंट व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। अन्न दान करें।

11. कुम्भ राशिफल- 
गुरु अभी इसी राशि में व शनि द्वादश हैं। शुक्र के धनु व सूर्य  का। वृश्चिक गोचर बिजनेस व जॉब में बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन सुखद रहेगा। सफेद व बैंगनी रंग शुभ है। मंगल द्रव्यों लाल वस्त्र व गुड़ का दान करें।

12. मीन राशिफल-
चन्द्रमा शनि का एकादश तथा शुक्र का अष्टम में गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। पीला व लाल  रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। तिल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर