Horoscope Today, 10 December 2021: मिथुन राशि वालों का स्वास्थ्य रहेगा अच्छा, उड़द का दान करें कुंभ राशि के जातक

Horoscope Today (आज का राशिफल) 10 December 2021: ज्योतिष अनुसार शुक्रवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए अपना 10 दिसंबर 2021 का राशिफल।

10 दिसंबर 2021 का राशिफल, aaj ka rashifal 10 December 2021, Horoscope Today Aaj ka Rashifal
10 दिसंबर 2021 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • वृष राशि के जातक करें उड़द का दान।
  • स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें तुला राशि के जातक।
  • मीन राशि वालों की नौकरी में संघर्ष है।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 10 December 2021: आज सूर्योदय के समय शतभिषा नक्षत्र व चन्द्रमा कुम्भ राशि में है। बुध व सूर्य वृश्चिक व शनि अब मकर में मार्गी हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का कुम्भ राशि में गोचर कर्क व कन्या के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में तुला व कुम्भ के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व तुला राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

10 दिसंबर 2021 का राशिफल:

1. मेष राशिफल- 
आज राशि स्वामी मंगल व बुध का अष्टम गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। मूंग का दान करें। बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। सफेद व पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 
राशि स्वामी शुक्र का धनु व गुरु का कुम्भ गोचर शुभ हैं। गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल आपसे फ्लैट खरीदने का प्लान बनवा सकते हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। आईटी व मीडिया जॉब के करियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल- 
व्यवसाय में संघर्ष है। जॉब में कुछ परिवर्तन करने की योजना बना सकते हैं। नीला व बैगनी रंग शुभ है। स्वास्थ्य में लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 
गृह निर्माण कार्यों के लिए आज का दिन मंगलमय है। जॉब में प्रोमोशन के लिए अनुकूल समय है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। शुक्र व चन्द्रमा आर्थिक उन्नति दे सकते हैं। नीला व सफेद रंग शुभ है।  

5. सिंह राशिफल- 
शनि के मकर के इस राशि पर प्रभाव से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज व्रत रहें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। हरा व सफेद रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 
बुध मंगल के इस राशि से तृतीत व शनि के पंचम प्रभाव से छात्र सफल रहेंगे। शुक्र यात्रा देगा। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला राशिफल-
शुक्र तृतीय व द्वितीय सूर्य व मंगल मैनेजमेंट छात्रों को करियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पिता के आशीर्वाद से लाभ है। स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आसमानी व लाल रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल- 
आज सूर्य, मंगल इसी में है।पारिवारिक निर्णय में असमंजस सम्भावित है। उदर विकार संभावित है। व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल-  
आज शुक्र इसी राशि में व गुरु तृतीय अनुकूल हैं। चन्द्रमा भाग्यवृद्धि कारक है। शिक्षा में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। किसी प्रिय मित्र का आगमन होगा। बैंगनी व नीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

10. मकर राशिफल- 
पॉलिटिक्स से जुड़े लोग सफल रहेंगे। वृश्चिक राशि का बुध बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल- 
आज का दिन गुरु मंगलमय करेंगे। चन्द्रमा व गुरु का  गोचर संतान को लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

12. मीन राशिफल- 
जॉब में थोड़ा संघर्ष है। शनि का एकादश व गुरु का द्वादश गोचर राजनीति में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। पिता का आशीर्वाद लें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर