Horoscope Today, 13 November 2021: चन्द्र गोचर के कारण मेष व वृश्चिक राशि को लाभ, जानिए अपना राशिफल?

Horoscope Today (आज का राशिफल) 13th November 2021: ज्योतिष अनुसार शनिवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 13 नवंबर 2021 की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त।

13 नवंबर 2021 का राशिफल, aaj ka rashifal 13th November 2021, Horoscope Today Aaj ka Rashifal
13 नवंबर 2021 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • मिथुन व तुला राशि के जातक व्यवसाय में करेंगे प्रगति।
  • बैंकिंग व मीडिया में वृष व वृश्चिक के जातक होंगे सफल।
  • कर्क व सिंह राशि के राजनीतिज्ञों को मिलेगी कूटनीतिक सफलता।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 13th November 2021: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कुम्भ राशि में है। मकर राशि मे इस समय गुरु व शनि है। सूर्य अब तुला राशि में हैं। चन्द्र गोचर के कारण मेष व वृश्चिक राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मिथुन व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

बैंकिंग व मीडिया में वृष व वृश्चिक के जातक सफल रहेंगे। कर्क व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

1. मेष राशिफल- 

आज मंगल व गुरु का प्रभाव व्यवसाय के लिए अनुकूल है। आज जॉब से सम्बंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। गुरु दशम शुभ रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-

शुक्र अष्टम व चन्द्रमा दशम शुभ है। जमीन या मकान खरीदने का प्लान बनेगा। सफेद व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। शिक्षा में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल-

शनि का अष्टम  गोचर शुभ फलदायी है। मीडिया व आईटी जॉब से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आसमानी व हरा रंग शुभ है। नवीन व्यवसाय में सफलता दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल-

बुध स्वास्थ्य के लिए अनुकूल हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। व्यवसाय में चन्द्रमा थोड़ा तनाव दे सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। जॉब में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल-

सूर्य व गुरु अनुकूल हैं। चन्द्रमा के कुम्भ गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। नारंगी व लाल रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल-

धार्मिक यात्रा से से खुश रहेंगे। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। हनुमान जी की उपासना करें। पिता का आशीर्वाद लें।

7. तुला राशिफल-

शुक्र तृतीय व चन्द्रमा पँचम  शुभ हैं। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति तथा शुभ लाभ है। बैगनी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल-

शनि जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव दे सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व लाल रंग शुभ है। सवा किलो उड़द का दान करें।

9. धनु राशिफल-

आज चन्द्रमा इसी राशि से तृतीय होना अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है। संतान की प्रगति से प्रसन्न रहेंगे।

10. मकर राशिफल-

शनि व गुरु इसी राशि में अब मार्गी हैं । रियल स्टेट से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें। गुड़ का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल-

इस राशि का चन्द्रमा व द्वादश शनि बिजनेस व जॉब में संघर्ष प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन यात्रा के लिए सुखद रहेगा। हरा व नीला रंग शुभ है। चन्द्रमा के द्रव्यों चावल व सफेद वस्त्र का दान करें।

12. मीन राशिफल-

जॉब में कोई बड़ा लाभ हो सकता है। आईटी व बैंकिंग जॉब में बहुत जल्द प्रोमोशन संभावित है। सफेद व पीला रंग शुभ है। माता दुर्गा जी की पूजा करते रहें। उड़द का दान करें। सुखद यात्रा संभावित है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर