Horoscope Today, 14 December 2021: चंद्रमा का होगा मेष राशि में गोचर, कर्क व कन्या के जातकों को मिलेगा इसका लाभ

Horoscope Today (आज का राशिफल) 14 December 2021: ज्योतिष अनुसार आज के दिन का राशि भविष्य। जानिए अपना 14 दिसंबर 2021 का राशिफल।

14 दिसंबर 2021 का राशिफल, aaj ka rashifal 14 December 2021, Horoscope Today Aaj ka Rashifal
14 दिसंबर 2021 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • मिथुन व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • बैंकिंग व मीडिया में तुला व मकर के जातक सफल रहेंगे।
  • आज चन्द्रमा का मेष राशि में गोचर कर्क व कन्या के जातकों को लाभान्वित करेगा।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 14 December 2021:  आज एकादशी के दिन सूर्योदय के समय आद्रा नक्षत्र व चन्द्रमा मेष राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज चन्द्रमा का मेष राशि में गोचर कर्क व कन्या के जातकों को लाभान्वित करेगा। मकर व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में तुला व मकर के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल--

14 दिसंबर 2021 का राशिफल:

1. मेष राशिफल- 
आज राशि स्वामी मंगल  का अष्टम व चन्द्रमा का इस राशि में गोचर बैंकिंग जॉब के लिए अनुकूल है। उड़द का दान करें। व्यवसाय में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी।सफेद व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-
राशि स्वामी शुक्र व शनि का भाग्यभाव में व चन्द्रमा का द्वादश गोचर शुभ हैं।पारिवारिक कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल आपसे जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। सफेद व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।आईटी व मीडिया जॉब के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल- 
चन्द्रमा का एकादश व बुध  का खष्ठम गोचर मंगलमय है। बैंकिंग व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हरा व बैगनी रंग शुभ है।व्यवसाय में लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल-
चन्द्रमा का दशम व गुरु का अष्टम गोचर छात्रों  के लिए मंगलमय है। व्यवसाय में नवीन कार्यों के लिए अनुकूल समय है। जॉब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। पीला व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।

5. सिंह राशिफल-
जॉब में चन्द्रमा के भाग्य भाव में गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी।धार्मिक कार्यों से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज अपने कार्य के प्रति समर्पित रहें। हनुमान जी की पूजा करें। नारंगी व हरा रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 
बुध व सूर्य के तृतीय गोचर के आशीर्वाद द्वारा प्राप्त सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का मेष गोचर व्यवसाय में लाभ देगा।  बैगनी व लाल रंग शुभ है।तिल का दान करें।श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला राशिफल-
आईटी व मैनेजमेंट जॉब के कॅरियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी ।बड़े भाई के आशीर्वाद से लाभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।हरा व सफेद रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 
आज  चन्द्रमा इसी राशि से खष्ठम में है।उदर  विकार संभावित है।जॉब में बड़ा लाभ हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।बैगनी व हरा रंग शुभ है।मूंग का दान करें। 

9. धनु राशिफल-
आज गुरु कुम्भ व शनि का मकर तथा सूर्य का वृश्चिक राशि मे गोचर सफलता के लिए अति अनुकूल है। बिजनेस नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा।  बैगनी व हरा रंग शुभ है।तिल का दान करें।

10. मकर राशिफल- 
गुरु इस राशि से द्वितीय   व चतुर्थ  चन्द्रमा जॉब में उन्नति देंगे। शुक्र व गुरु बैंकिंग व फाइनेन्स जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- 
गुरु अभी इसी राशि में व आज चन्द्रमा तृतीय हैं। सूर्य बुध का दशम गोचर छात्रों को लाभ प्रदान कर सकते हैं। हरा व बैगनी रंग शुभ है।राहु के द्रव्य उड़द का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

12. मीन राशिफल-
राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।शनि का एकादश व चन्द्रमा का द्वितीय गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है। पीला व नारंगी रंग शुभ है।उड़द का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर