Horoscope Today, 14 October 2021: मेष व वृश्चिक राशि के जातकों को होगा लाभ, जानिए गुरुवार का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 14th October 2021: ज्योतिष अनुसार गुरुवार के दिन का राशि भविष्य जानिए। 14 अक्टूबर को क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

14 अक्टूबर 2021 का राशिफल, aaj ka rashifal 14th October 2021, Horoscope Today Aaj ka Rashifal
14 अक्टूबर 2021 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • उत्तराभाद्रपद नक्षत्र व चन्द्रमा मकर राशि में उपस्थित।
  • मकर राशि मे इस समय गुरु व शनि भी हैं मौजूद।
  • मिथुन व तुला राशि के जातक व्यवसाय में करेंगे प्रगति।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 14th October 2021: आज आश्विन माह शुक्ल पक्ष नवरात्र में नवमी के दिन सूर्योदय के समय उत्तराभाद्रपद नक्षत्र व चन्द्रमा मकर राशि में है। मकर राशि मे इस समय गुरु व शनि है। सूर्य अब तुला राशि में हैं। आज चन्द्रमा व शनि एकसाथ मकर में रहेंगे। आज मेष व वृश्चिक राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मिथुन व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

बैंकिंग व मीडिया में वृष व वृश्चिक के जातक सफल रहेंगे। कर्क व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। जानिए अपना 14 अक्टूबर का राशिफल।

1. मेष राशिफल- 

आज मंगल व चन्द्रमा का दशम गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है। आज जॉब से सम्बंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। गुरु दशम शुभ रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 

शुक्र सप्तम व चन्द्रमा नवम शुभ है। जमीन या मकान खरीदने का प्लान बनेगा। सफेद व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। बैंकिंग कॅरियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल-

चन्द्र, गुरु व शनि का अष्टम गोचर मिश्रित फलदायी है। मीडिया व आईटी जॉब से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आसमानी व हरा रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 

मंगल व चन्द्रमा गोचर स्वास्थ्य के लिए अनुकूल हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। व्यवसाय में केतु थोड़ा तनाव दे सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। जॉब में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल- 

सूर्य व मंगल अनुकूल हैं। चन्द्रमा के खष्ठम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज धन के लें देन के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। नारंगी व लाल रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 

छात्र अपने कॅरियर से खुश रहेंगे। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। हनुमान जी की उपासना करें। पिता का आशीर्वाद लें।

7. तुला राशिफल- 

शुक्र व चन्द्रमा शुभ हैं। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति तथा शुभ लाभ है। बैगनी रंग शुभ है। चावल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 

मंगल व चन्द्रमा जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव दे सकता है। छात्रों को कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व लाल रंग शुभ है। सवा किलो तिल का दान करें।

9. धनु राशिफल- 

आज चन्द्रमा व शनि का इसी राशि से द्वितीय होना अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है। संतान की प्रगति से प्रसन्न रहेंगे।

10. मकर राशिफल- 

शनि व चन्द्रमा इसी राशि में हैं। रियल स्टेट से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें। तिल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल- 

चन्द्रमा व शनि बिजनेस व जॉब में संघर्ष प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन यात्रा के लिए सुखद रहेगा। हरा व नीला रंग शुभ है। चन्द्रमा के द्रव्यों चावल व दही का दान करें।

12. मीन राशिफल-

पॉलिटिक्स  में कोई बड़ा लाभ हो सकता है। जॉब में बहुत जल्द प्रोमोशन संभावित है। सफेद व पीला रंग शुभ है। माता दुर्गा जी की पूजा करते रहें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। सुखद यात्रा संभावित है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर