Horoscope Today, 16 December 2021: मिथुन व मकर राशि के जातक बिजनेस में करेंगे प्रगति, जानिए अपना गुरुवार का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 16 December 2021: ज्योतिष अनुसार गुरुवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए अपना 16 दिसंबर 2021 का राशिफल।

16 दिसंबर 2021 का राशिफल, aaj ka rashifal 16 December 2021, Horoscope Today Aaj ka Rashifal
16 दिसंबर 2021 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • बैंकिंग व मीडिया में कुम्भ व मकर राशियों के जातक रहेंगे सफल।
  • मिथुन व मकर राशि के राजनीतिज्ञों को मिलेगी कूटनीतिक सफलता।
  • चन्द्रमा का गोचर मेष व तुला राशि के जातकों को देगा लाभ।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 16 December 2021: आज सूर्योदय के समय भरणीनक्षत्र व चन्द्रमा मेष राशि में है। 02:21 pm के बाद वृष राशि में आ जाएंगे। सूर्य अब धनु राशि में है। शुक्र शनि मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का गोचर मेष व तुला राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा।

मिथुन व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में कुम्भ व मकर के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व मकर राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

16 दिसंबर 2021 का राशिफल:

1. मेष राशिफल- 
आज गुरु का  कुम्भ व 02;21 pm के बाद चन्द्र का द्वितीय गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे ।सफेद व नीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-
चन्द्रमा के सप्तम गोचर से बैंकिंग व मीडिया जॉब में कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल व चन्द्रमा जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। मूंग का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।हेल्थ में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल- 
02:21 pm के बाद चन्द्रमा का द्वादश व सूर्य का धनु गोचर इस राशि वालों को जॉब में प्रोन्नति देता है। आज का दिन मंगलमय है। व्यवसाय करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। आर्थिक लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल-
राजनीति में नवीन कार्य  के लिए अनुकूल समय है। जॉब में प्रोमोशन में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। बिजनेस में चन्द्र व शुक्र गोचर उन्नति दे सकते हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। धर्म सम्बन्धित कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

5. सिंह राशिफल-
राशि स्वामी सूर्य के इस राशि से पँचम व 02:21 pm के बाद चन्द्रमा के दशम गोचर से जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। विष्णु जी के मंदिर जाएं। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 
पॉलिटिक्स में सफलता से खुश रहेंगे। 02:21pm के बाद चन्द्रमा का नवम गोचर भाग्य में लाभ देगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

7. तुला राशिफल-
व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स में मित्रों से लाभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। सफेद व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 
सूर्य इस राशि से द्वितीय हैं। जॉब में कार्यस्थल पर किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व नीला रंग शुभ है। सवा किलो उड़द का दान करें।

9. धनु राशिफल-
आज 02:21 pm के बाद चन्द्रमा राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल फल प्रदान कर सकते हैं। जॉब के प्रोमोशन में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। लाल व आसमानी रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

10. मकर राशिफल- 
शुक्र व शनि अब इसी राशि में हैं। 02:21 pm के बाद पँचम चन्द्रमा व्यवसाय में उन्नति देंगे। शुक्र व शनि जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- 
02:21 pm के बाद चन्द्रमा का चतुर्थ व द्वादश शनि व्यवसाय में बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। सफेद व नीला रंग शुभ है। मंगल के द्रव्य गुड़ का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

12. मीन राशिफल-
एकादश शुक्र व शनि  तथा 02:21 pm के बाद चन्द्रमा का तृतीय प्रभाव शुभ है। गुरु का कुम्भ गोचर जॉब में पद परिवर्तन दे सकते हैं। आज उदर विकार से कष्ट हो सकता है। पीला व लाल रंग शुभ है। शनि से सम्बंधित द्रव्य तिल ,कम्बल इत्यादि का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर