Horoscope Today, 17 December 2021: मिथुन व कन्या राशियों के लोग करेंगे प्रगति, जानिए अपना शुक्रवार का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 17 December 2021: ज्योतिष अनुसार शुक्रवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 17 दिसंबर 2021 का अपना राशिफल।

17 दिसंबर 2021 का राशिफल, aaj ka rashifal 17 December 2021, Horoscope Today Aaj ka Rashifal
17 दिसंबर 2021 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • वृष व मकर राशि के जातकों को मिलेगा चन्द्रमा गोचर का लाभ।
  • बैंकिंग व मीडिया में कुम्भ और मकर के जातक सफल रहेंगे सफल।
  • मिथुन व मकर राशि के राजनीतिज्ञों को मिलेगी कूटनीतिक सफलता।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 17 December 2021: आज सूर्योदय के समय कृतिका नक्षत्र व चन्द्रमा वृष राशि में है। सूर्य धनु में है। शुक्र व शनि अब मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज चन्द्रमा का गोचर वृष व मकर राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

बैंकिंग व मीडिया में कुम्भ व मकर के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व मकर राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

17 दिसंबर 2021 का राशिफल:

1. मेष राशिफल- 
आज गुरु का एकादश व चन्द्रमा का द्वितीय गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। आज किसी रुके कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे ।सफेद  व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-
शुक्र का नवम गोचर स्वास्थ्य को लाभ करेगा। मंगल व चन्द्रमा जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल- 
चन्द्रमा का द्वादश व शुक्र का मकर गोचर इस राशि वालों को जॉब में प्रोन्नति देता है। आज का दिन मंगलमय है। व्यवसाय करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। आर्थिक लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल-
जॉब परिवर्तन के लिए अनुकूल समय है। जॉब के प्रोमोशन में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। मीडिया व बैंकिंग में बुध व शुक्र गोचर उन्नति दे सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

5. सिंह राशिफल-
मंगल व गुरु गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। लाल व सफेद रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 
शिक्षा में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का नवम व शुक्र का मकर गोचर जॉब में लाभ देगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

7. तुला राशिफल-
छात्रों को कॅरियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में उच्चाधिकारियों से लाभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 
जॉब में कार्यस्थल पर किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

9. धनु राशिफल-
आज सूर्य का इस राशि में व शनि का द्वितीय गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल फल प्रदान कर सकते हैं। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन का आगमन होगा। हरा व सफेद रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

10. मकर राशिफल- 
शुक्र व शनि इसी राशि में हैं। गुरु जॉब में उन्नति देंगे। बुध बैंकिंग जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- 
द्वादश शुक्र जॉब व व्यवसाय  में कोई बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। सूर्य के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

12. मीन राशिफल-
शुक्र शनि का एकादश प्रभाव मङ्गलमय है। चन्द्रमा का तृतीय गोचर जॉब में पद परिवर्तन दे सकते हैं। स्वास्थ्य से कष्ट हो सकता है। पीला व लाल रंग शुभ है। शनि से सम्बंधित द्रव्य तिल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर