Horoscope Today, 20 December 2021: चन्द्रमा गोचर से मिथुन व कन्या राशि के लोगों को लाभ, जानिए सोमवार का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 20 December 2021: ज्योतिष अनुसार सोमवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 20 दिसंबर 2021 का अपना राशिफल।

20 दिसंबर 2021 का राशिफल, aaj ka rashifal 20 December 2021, Horoscope Today Aaj ka Rashifal
20 दिसंबर 2021 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • व्यवसाय में प्रगति करेंगे कर्क व कुंभ राशि के जातक।
  • बैंकिंग व मीडिया में तुला व कुम्भ के जातक रहेंगे सफल।
  • मिथुन व तुला राशि के राजनीतिज्ञों को मिलेगी कूटनीतिक सफलता।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 20 December 2021: आज सूर्योदय के समय आद्रा नक्षत्र व चन्द्रमा मिथुन राशि में है। गुरु अब कुम्भ में तथा शनि  मकर में मार्गी हैं। सूर्य धनु में व शुक्र शनि के साथ मकर में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का मिथुन राशि में गोचर मिथुन व कन्या के जातकों को लाभान्वित करेगा। कर्क व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

बैंकिंग व मीडिया में तुला व कुम्भ के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व तुला राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

20 दिसंबर 2021 का राशिफल:

1. मेष राशिफल- 
शनि व शुक्र का एकादश व गुरु का दशम गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। मूूंग व उड़द का दान करें। बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। सफेद व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-
राशि स्वामी शुक्र का मकर व गुरु का कुम्भ गोचर शुभ हैं। व्यवसाय सम्बन्धित कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल आपसे फ्लैट खरीदने का प्लान बनवा सकते हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। आईटी व मीडिया जॉब के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल- 
सूर्य सप्तम व चन्द्रमा आज इसी राशि में है। जॉब में प्रोमोशन का समय है। जॉब में पद परिवर्तन करने की योजना बना सकते हैं। नीला व बैगनी रंग शुभ है। स्वास्थ्य में लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल-
धार्मिक कार्यों के लिए आज का दिन मंगलमय है। जॉब में प्रोमोशन के लिए अनुकूल समय है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। शुक्र व चन्द्रमा आर्थिक उन्नति दे सकते हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल-
सूर्य व बुध के प्रभाव से सफलता की प्राप्ति होगी। बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। पिता का आशीर्वाद लें।  नारंगी व हरा रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 
शुक्र शनि के मकर व गुरु के खष्ठम प्रभाव से व्यवसाय में सफल रहेंगे। शुक्र व गुरु यात्रा देगा। हरा व नारंगी रंग शुभ है। तिल व गुड़ का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला राशिफल-
सूर्य तृतीय व गुरु पँचम हैं। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पिता के आशीर्वाद से लाभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। सफेद व हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल- 
आज  रुके धन की प्राप्ति सम्भावित है। उदर विकार हो सकता है। व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व पीला रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल-
आज शुक्र इस राशि से द्वितीय व गुरु तृतीय अनुकूल हैं। सप्तम चन्द्रमा व्यवसाय के लिए मंगलमय है। शिक्षा में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

10. मकर राशिफल- 
पॉलीटिक्स से जुड़े लोग सफल रहेंगे। इस राशि का शनि व शुक्र बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। बैगनी व नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल- 
राशि स्वामी शनि इस समय इसी राशि से द्वितीय है। चन्द्रमा का पँचम गोचर संतान व शिक्षा को लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। गुरु के द्रव्य चने की दाल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

12. मीन राशिफल-
व्यवसाय में सफलता है। शनि शुक्र का एकादश व गुरु का द्वादश गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। अन्न दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर