Horoscope Today, 20 September 2021: मेष व मकर राशि के जातकों को होगा लाभ, जानिए सोमवार का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 20 September 2021: सोमवार के दिन क्या रहेंगी स्थितियां और उनसे संबंधित इशारे? सप्ताह के पहले दिन ज्योतिष अनुसार जानिए खुद से संबंधित राशि भविष्य।

20 सितंबर 2021 का राशिफल, aaj ka rashifal 20th September 2021, Horoscope Today, Aaj ka Rashifal
20 सितंबर 2021 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • वृष व मीन राशि के राजनीतिज्ञ करेंगे कूटनीतिक सफलता।
  • बैंकिंग व मीडिया में कन्या व मकर राशियों के होंगे सफल।
  • 09:40 pm के बाद गुरु प्रधान मीन राशि में चन्द्रमा का प्रवेश।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 20th September 2021: आज सूर्योदय के समय पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र व चन्द्रमा शनि की राशि कुम्भ में है। 09:40 pm के बाद गुरु प्रधान मीन राशि मे चन्द्रमा का प्रवेश होगा। इस समय गुरु कुम्भ में है वहीं शनि अपनी ही राशि मकर में वक्री है। यह बहुत ही शुभ नक्षत्र होता है। सूर्य, मंगल व बुध कन्या में हैं।

आज मेष व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मेष व धनु राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में कन्या व मकर के जातक सफल रहेंगे। वृष व मीन राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

1. मेष राशिफल-

आज 09:40 pm के बाद चन्द्रमा का द्वादश गोचर धार्मिक कार्यों के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवारिक रिश्तों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-

आप अपनी प्रोफेशनल सोच को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का प्लान बनेगा। सफेद व नीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें। विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें।

3. मिथुन राशिफल-

सायंकाल 09:40 के बाद चन्द्र का मीन व सूर्य मंगल का कन्या गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। नीला व आसमानी रंग शुभ है। व्यवसाय में तेज सुधार दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल-

चन्द्रमा का भाग्यभाव में गोचर जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। पीला व लाल रंग शुभ है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। संतान की प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल-

व्यवसाय में सूर्य के इस राशि से द्वितीय व चन्द्रमा के सप्तम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज यात्रा कर सकते हैं। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल-

छात्र प्रगति से खुश रहेंगे। सायंकाल 09:40 के बाद चन्द्रमा का सप्तम व गुरु का खष्ठम गोचर व्यवसाय में लाभ देगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। सफेद व बैगनी रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल-

मीडिया व आईटी जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में तनाव संभावित है। माता दुर्गा जी की पूजा करें।सफेद व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल-

जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व नारंगी रंग शुभ है। मंगल के द्रव्यों मसूर व गुड़ का दान करें।

9. धनु राशिफल-

आज चन्द्रमा व गुरु का तृतीय गोचर अति अनुकूल है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है। शुक्र बैंकिंग व फिल्म से जुड़े लोंगो को लाभान्वित करेंगे।

10. मकर राशिफल-

09:40 pm के बाद शनि के इसी राशि में होने व गुरु के द्वितीय व चन्द्रमा का तृतीय गोचर शुभ है। शुक्र व बुध व्यवसाय में लाभ की स्थिति देंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

11. कुंभ राशिफल-

09:40 pm के बाद चन्द्रमा का द्वितीय गोचर व गुरु का इस राशि में होना संतुलित फल देगा। शनि द्वादश है। गुरु जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सुखद रहेगा। नीला व हरा रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल-

रात्रि 09 :40 के बाद चन्द्रमा का इस राशि में गोचर बहुत ही शुभ है। यह जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर