Horoscope Today, 21 December 2021: मिथुन व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे, जानें मंगलवार का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 21 December 2021: ज्योतिष अनुसार मंगलवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 21 दिसंबर 2021 का अपना राशिफल।

21 दिसंबर 2021 का राशिफल, aaj ka rashifal 21 December 2021, Horoscope Today Aaj ka Rashifal
21 दिसंबर 2021 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • पारिवारिक कार्यों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे मेष राशि के जातक।
  • सिंह राशि वाले आज धन के लेन देन के प्रति सतर्क रहें।
  • व्यवसाय में किसी बात को लेकर वृश्चिक वालों को हो सकता है तनाव।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 21 December 2021: आज के दिन सूर्योदय के समय पुष्य नक्षत्र व चन्द्रमा मिथुन राशि में है। 03:43 pm के बाद वह अपनी राशि कर्क में आ जाएगा। शुक्र मकर राशि में है। मकर राशि मे इस समय शनि भी है। सूर्य धनु व शुक्र मकर में हैं। आज मेष व सिंह राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मिथुन व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में कन्या व वृश्चिक के जातक सफल रहेंगे। कर्क व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

21 दिसंबर का राशिफल

1. मेष राशिफल-
आज शनि, चन्द्रमा व शुक्र  छात्रों के लिए अनुकूल है। आज व्यवसाय से सम्बंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्यों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। हरा व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-
शुक्र नवम शुभ है। शुक्र धन दे सकता है।धार्मिक सोच को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का प्लान बनेगा। सफेद व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। छात्रों के करियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल-
03:43 PM के बाद चन्द्रमा का कर्क व सूर्य  का धनु गोचर शुभ प्रभाव में हैं। आईटी व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आसमानी व हरा रंग शुभ है। व्यवसाय सम्बन्धित कार्यों में सफलता दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 
आज 03:43 PM के बाद चन्द्रमा इसी राशि में रहेंगे। सूर्य धनु व गुरु मकर राशि में हैं।शुक्र व गुरु जॉब के लिए अनुकूल हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। लाल व नारंगी रंग शुभ है। पिता के आशीर्वाद से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल- 
जॉब में राशि स्वामी सूर्य का इस राशि से पंचम व गुरु के सप्तम प्रभाव से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज धन के लेन देन के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। हरा व बैंगनी रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 
मीडिया व आईटी जॉब के लोग अपने करियर से खुश रहेंगे। आसमानी व नीला रंग शुभ है।तिल का दान करें।विष्णु जी की उपासना करें।

7. तुला राशिफल- 
जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति तथा शुभ लाभ है। ऋग्वैदिक श्री सूक्तम का 16 बार पाठ करें। हरा व पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 
व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को करियर में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व सफेद रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। 

9. धनु राशिफल-  
आज शनि द्वितीय व चन्द्रमा का 03:43PM के बाद कर्क व गुरु का तृतीयगोचर अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। नीला व हरा रंग शुभ है। गुरु आर्थिक सुख से लाभान्वित करेंगे।

10. मकर राशिफल- 
शुक्र व शनि के इस राशि में वसायंकाल 03:43 के बाद चन्द्रमा के कर्क गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ है। मैनेजमेंट व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ हैअन्न दान करें।

11. कुम्भ राशिफल- 
गुरु अभी इसी राशि में व शनि द्वादश हैं। शुक्र के मकर व सूर्य का धनु गोचर बिजनेस व जॉब में बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन सुखद रहेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। सूर्य द्रव्यों लाल वस्त्र व गुड़ का दान करें।

12. मीन राशिफल-
चन्द्रमा व गुरु शुभ हैं। शनि व शुक्र का एकादश गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। पीला व सफेद  रंग शुभ है। विष्णु जी की पूजा करते रहें। गेंहू का दान करें।
 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर