Horoscope Today, 22 September 2021: तुला व मकर राशि के जातकों को होगा लाभ, जानिए बुधवार का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 22 September 2021: बुधवार के दिन क्या रहेंगी स्थिति और उनसे संबंधित इशारे? सप्ताह के दूसरे दिन ज्योतिष अनुसार जानिए खुद से संबंधित राशि भविष्य।

22 सितंबर 2021 का राशिफल, aaj ka rashifal 22th September 2021, Horoscope Today Aaj ka Rashifal
22 सितंबर 2021 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • तुला व मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है।
  • वृष और धनु राशि के लोगों को व्यवसाय में लाभ मिलेगा।
  • मेष राशि के जातकों के लिए पीला व सफेद रंग शुभ माना जा रहा है।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 22th September 2021: आज आश्विन माह पितृ पक्ष कृष्ण पक्ष की द्वितीया के दिन सूर्योदय के समय रेवती नक्षत्र व मीन राशि है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। सूर्य, मंगल व बुध कन्या राशि मे गोचर कर रहे हैं। शुक्र तुला राशि में है। कुंभ का स्वामी शनि इस समय मकर राशि में वक्री है। आज तुला व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे। वृष व धनु राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मैनेजमेंट में सिंह व कन्या के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। कन्या व मीन राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

1. मेष राशिफल- 
आज चन्द्रमा व गुरु गोचर लाभप्रद है। छात्रों को सफलता मिलेगी। चन्द्रमा का बारहवां प्रभाव स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। गुरु छात्रों को उन्नति देगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल- 
चन्द्रमा का एकादश व शुक्र का खष्ठम गोचर छात्रों को शिक्षा में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा। सफेद व नीला रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल- 
चन्द्रमा का दशम व गुरु का नवम गोचर लाभप्रद है। जॉब में पद परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल- 
व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। जॉब में नए कार्य आरंभ कर सकते हैं। पीला व हरा रंग शुभ है। जॉब से सम्बंधित ऑफिस कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक सफलता से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल-
टीचिंग व आईटी जॉब से सम्बद्ध जातकों के करियर में सफलता की प्राप्ति होगी। मंगल सूर्य इसी राशि से द्वितीय व चन्द्रमा अष्टम है। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। गुरु के सप्तम गोचर का लाभ लें। विष्णु उपासना करें व उनका आशीर्वाद लें। बैगनी व हरा रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल-
मैनेजमेंट व मीडिया जॉब वाले करियर में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का सप्तम गोचर जॉब व व्यवसाय में लाभ देगा। तिल का दान करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। शुक्र इस राशि से द्वितीय है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

7. तुला राशिफल-
व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में भी उन्नति है। स्वास्थ्य में सफलता के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। लाल व बैगनी रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 
जॉब या व्यवसाय को लेकर कोई नवीन कार्य हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें। जमीन या मकान खरीदने का प्लान बन सकता है।

9. धनु राशिफल-
आज जॉब में किसी प्रोजेक्ट की प्राप्ति की सफलता से प्रसन्नता है। गुरु व चन्द्रमा छात्रों को लाभ देंगे। आज बिजनेस में प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। हरा व नारंगी रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल- 
मीडिया, टीचिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन के लिए आज समय अनुकूल है। शनि का इस राशि में व चन्द्रमा का तृतीय गोचर लाभ देगा। परिवार में खुशहाली की स्थिति रहेगी। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- 
सूर्य, मंगल व बुध इस राशि से अष्टम है। आज चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय है। द्वादश शनि जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। धन प्राप्ति के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। तिल का दान करें। शनि के बीज मंत्र का जप करें।

12. मीन राशिफल-
मंगल व सूर्य सप्तम शुभ हैं। चन्द्रमा का इस राशि में गोचर शिक्षा व धर्म में उन्नयन देता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। शुक्र व बुध रुके धन का आगमन करा सकते हैं। रिश्तों विवादों को लेकर थोड़ा परेशान कर सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। अन्न  दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर