Horoscope Today, 25 October 2021: मेष व तुला राशि के जातकों को होगा चंद्र गोचर लाभ, जानिए आज का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 25th October 2021: ज्योतिष अनुसार सोमवार के दिन का राशि भविष्य जानिए। जानिए 25 अक्टूबर को ग्रह स्थितियां क्या रहेंगी?

25 अक्टूबर 2021 का राशिफल, aaj ka rashifal 25th October 2021, Horoscope Today Aaj ka Rashifal
25 अक्टूबर 2021 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • कुम्भ व मकर के जातक बैंकिंग व मीडिया में रहेंगे सफल।
  • मिथुन व मकर राशि के राजनीतिज्ञों को मिलेगी कूटनीतिक सफलता।
  • मिथुन व मकर राशि के जातक व्यवसाय में करेंगे प्रगति।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 25th October 2021: आज सूर्योदय के समय मृगशिरा नक्षत्र व चन्द्रमा वृष राशि में है। सूर्य तुला में है। शुक्र वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का गोचर मेष व तुला राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

बैंकिंग व मीडिया में कुम्भ व मकर के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व मकर राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। जानिए अपना 25 अक्टूबर का राशिफल।

1. मेष राशिफल- 

आज गुरु का मकर व चन्द्र का वृष गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 

कन्या के बुध का नवम गोचर बैंकिंग व आईटी जॉब में कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल व चन्द्रमा जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। हेल्थ में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल-

चन्द्रमा का वृष व बुध का कन्या राशि में गोचर इस राशि वालों को जॉब में प्रोन्नति देता है। आज का दिन मंगलमय है। व्यवसाय करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हरा रंग शुभ है। आर्थिक लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 

जॉब परिवर्तन के लिए अनुकूल समय है व प्रोमोशन में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। बिजनेस में चन्द्र व शुक्र गोचर उन्नति दे सकते हैं। पीला रंग शुभ है। गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

5. सिंह राशिफल- 

राशि स्वामी सूर्य के इस राशि से तृतीय व चन्द्रमा के दशम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। विष्णु जी के मंदिर जाएं। लाल रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 

व्यवसाय में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का नवम गोचर भाग्य में लाभ देगा। हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

7. तुला राशिफल- 

व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 

जॉब में कार्यस्थल पर किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद रंग शुभ है। सवा किलो तिल का दान करें।

9. धनु राशिफल- 

आज चन्द्रमा व शनि राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल फल प्रदान कर सकते हैं। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

10. मकर राशिफल- 

इस राशि के गुरु छात्रों को कॅरियर में उन्नति देंगे। शुक्र व शनि जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- 

चन्द्रमा व शनि व्यवसाय में संघर्ष प्रदान कर सकते हैं। सफेद रंग शुभ है। मंगल के द्रव्य गुड़ का दान करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

12. मीन राशिफल-

गुरु व शनि का एकादश प्रभाव शुभ है। चन्द्रमा का तृतीय गोचर जॉब में पद परिवर्तन दे सकते हैं। आज उदर विकार से कष्ट हो सकता है। पीला रंग शुभ है। राहु से सम्बंधित द्रव्य उड़द का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर