Horoscope Today, 27 September 2021: सोमवार का राशिफल, वृष राशि के जातकों को लाभ देगा चन्द्रमा का गोचर

Horoscope Today (आज का राशिफल) 27 September 2021: जानिए ज्योतिष अनुसार सप्ताह के पहले दिन सोमवार का राशि भविष्य। सोमवार को क्या रहेंगी ग्रह स्थिति और उनसे संबंधित इशारे?

27 सितंबर 2021 का राशिफल, aaj ka rashifal 27th September 2021, Horoscope Today Aaj ka Rashifal
27 सितंबर 2021 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • मिथुन व कन्या राशि के जातक बिजनेस में करेंगे प्रगति।
  • बैंकिंग व मीडिया में सफल होंगे तुला व मकर के राशियों के जातक।
  • मिथुन व कर्क राशि के राजनीतिज्ञों को मिलेगी कूटनीतिक सफलता।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 27th September 2021: आज सूर्योदय के समय रोहिणी नक्षत्र व चन्द्रमा वृष राशि में है। सूर्य बुध प्रधान  कन्या राशि में है। शुक्र तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का गोचर वृष राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

बैंकिंग व मीडिया में तुला व मकर के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व कर्क राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। जानिए अपना 27 सितंबर का राशिफल।

1. मेष राशिफल- 

आज गुरु शनि का मकर व चन्द्र का द्वितीय गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। आज शिक्षा में किसी विशेष कार्यों से
सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 

चन्द्रमा व्यवसाय में कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है।मूंग का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल-

चन्द्र का द्वादश व शनि का अष्टम गोचर सफलता देता है। मंगल व सूर्य का द्वितीय गोचर मंगलमय है। मैनेजमेंट व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 

गुरु व चन्द्रमा गोचर छात्रों के लिए अनुकूल  है। जॉब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। बिजनेस में चन्द्र व बुध  उन्नति दे सकते हैं। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। जॉब सम्बन्धितकार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

5. सिंह राशिफल- 

जॉब में राशि स्वामी सूर्य का द्वितीय व चन्द्रमा के वृष गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज जॉब के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। लाल व हरा रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 

छात्र कॅरियर में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का नवम गोचर भाग्य में लाभ देगा। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। मूंग का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

7. तुला राशिफल- 

छात्रों को कॅरियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आसमानी व नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 

व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व हरा रंग शुभ है।चने की दाल का दान करें।

9. धनु राशिफल- 

आज चन्द्रमा का वृष व सूर्य  का कन्या राशि में गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

10. मकर राशिफल- 

शनि व गुरु का इस राशि में गोचर टेक्निकल व बैंकिंग जॉब में उन्नति देंगे। शुक्र व बुध जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- 

चन्द्रमा का चतुर्थ व शनि का द्वादश गोचर बैंकिंग व मैनेजमेंट जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। लाल व बैगनी रंग शुभ है। चावल का दान करें। बजरंगबाण का पाठ करें।

12. मीन राशिफल-

छात्र शिक्षा में सफल रहेंगे। गुरु का एकादश, शुक्र का अष्टम व चन्द्रमा का तृतीय गोचर जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। सफेद व पीला रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। अन्न का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर