Horoscope Today, 30 November 2021: श्री सूक्त का पाठ करें तुला राशि के जातक, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Horoscope Today (आज का राशिफल) 30 November 2021: ज्योतिष अनुसार मंगलवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए अपना 30 नवंबर 2021 की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त।

30 नवंबर 2021 का राशिफल, aaj ka rashifal 30 November 2021, Horoscope Today Aaj ka Rashifal
30 नवंबर 2021 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • आज धार्मिक यात्रा कर सकते हैं कर्क राशि के जातक।
  • वृश्चिक राशि वालों को जॉब में हो सकता है बड़ा लाभ।
  • जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें अपना राशिफल।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 30 November 2021: आज  सूर्योदय के समय हस्त नक्षत्र व चन्द्रमा कन्या राशि में है। सूर्य बुध वृश्चिक राशि में व शनि  मकर में हैं। गुरु कुम्भ, सूर्य बुध वृश्चिक व शुक्र धनु में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का तुला राशि में गोचर मिथुन व सिंह के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में तुला व कुम्भ के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

30 नवंबर का राशिफल

1. मेष राशिफल- आज राशि स्वामी मंगल का अष्टम व बुध गोचर रियल स्टेट व्यवसाय के लिए अनुकूल है। उड़द का दान करें। जॉब में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। लाल व सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- राशि स्वामी शुक्र इस समय इस राशि से अष्टम में है व चन्द्रमा पंचम  शुभ हैं। पारिवारिक कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल आपसे जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। मूंग का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। टीवी व फिल्म जॉब के करियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल- चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर मंगलमय है। बैंकिंग व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हरा व बैगनी रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- गुरु का कुम्भ गोचर व्यावसायिक कार्यों के लिए मंगलमय है। नवीन व्यवसाय के लिए अनुकूल समय है। बैंकिंग व आईटी जॉब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। शिक्षा में गुरु व चन्द्रमा गोचर उन्नति दे सकते हैं। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।

5. सिंह राशिफल- जॉब में सूर्य बुध के तृतीय व शुक्र के धनु गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। नारंगी व हरा रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- धार्मिक सत्संग से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का इस राशि में  गोचर व्यवसाय में लाभ देगा। बैंगनी व नारंगी रंग शुभ है। मूंग का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला राशिफल- व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पिता के आशीर्वाद से लाभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- आज सूर्य बुध बुध इसी राशि में है। उदर विकार संभावित है। जॉब में बड़ा लाभ हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें। 

9. धनु राशिफल-  आज गुरु का तृतीय, शनि का द्वितीय व सूर्य का द्वादश गोचर सफलता के लिए अति अनुकूल है। बिजनेस नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

10. मकर राशिफल- नवम चन्द्रमा पॉलिटिक्स में उन्नति देंगे। शुक्र व बुध बैंकिंग व फाइनेंस जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- शुक्र, धनु, गुरु, कुम्भ व शनि अभी इसी राशि से द्वादश हैं। चन्द्रमा का खष्ठम गोचर छात्रों को लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व बैगनी रंग शुभ है। शनि के द्रव्य तिल का दान करें। सुंदरकांड का पाठ करें।

12. मीन राशिफल- राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। गुरु का द्वादश व चन्द्रमा का सप्तम गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। पीला व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर