Horoscope Today, 31 December 2021: मिथुन व सिंह के जातकों को होगा लाभ, वर्ष के अंतिम दिन का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 31 December 2021: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें शुक्रवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 31 दिसंबर 2021 का अपना राशिफल।

31 दिसंबर 2021 का राशिफल, aaj ka rashifal 31 December 2021, Horoscope Today Aaj ka Rashifal
31 दिसंबर 2021 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • मिथुन व कुंभ राशियों के जातक व्यवसाय में करेंगे प्रगति।
  • बैंकिंग व मीडिया में तुला व कुम्भ के जातक रहेंगे सफल।
  • मिथुन व सिंह राशि के राजनीतिज्ञों को मिलेगी कूटनीतिक सफलता।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 31 December 2021: आज पौष कृष्ण पक्ष प्रदोष के दिन सूर्योदय के समय अनुराधा नक्षत्र व चन्द्रमा  वृश्चिक राशि में है। शुक्र व शनि मकर राशि में व गुरु  कुम्भ में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का वृश्चिक राशि में गोचर मिथुन व सिंह के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

बैंकिंग व मीडिया में तुला व कुम्भ के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 31 दिंसबर का राशिफल:

1. मेष राशिफल- 
आज राशि स्वामी मंगल व शनि गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है। मंगल के द्रव्य गुड़ व मसूर का दान करें। जाँब में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। लाल व सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 
राशि स्वामी शुक्र इस समय मकर राशि में है व चन्द्रमा वृश्चिक में शुभ हैं। व्यावयायिक कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल आपसे जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। मूंग का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। आईटी व बैंकिंग जाँब के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल- 
जॉब में संघर्ष है। व्यवसाय में कुछ परि वर्तन करने की योजना बना सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य में लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 
सूर्य का खष्ठम,चन्द्रमा का पँचम गोचर शुभ है। गुरु का कुम्भ गोचर व्यावसायिक कार्यों के लिए मंगलमय है। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। जाँब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। आईटी व बैंकिंग जाँब में गुरु व चन्द्रमा गोचर उन्नति दे सकते हैं। बैगनी व हरा रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।

5. सिंह राशिफल- 
जाँब में शुक्र के खष्ठम व चन्द्रमा के चतुर्थ व सूर्य के धनु गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। लाल व हरा रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 
व्यवसाय में प्रगति व छात्र शिक्षा में सफलता से खुश रहेंगे। मंगल का गोचर रियल स्टेट व्यवसाय में लाभ देगा। बैगनी व नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला राशिफल-
बैंकिंग व मैनेजमेंट जाँब के कॅरियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पिता के आशीर्वाद से लाभ है। हनुमान बाहुक का पाठ करें। आसमानी व लाल रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 
आज  चन्द्रमा इसी राशि में है। कफ जनित विकार संभावित है। व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। बैंकिंग व प्रशासनिक जाँब से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

9. धनु राशिफल-  
आज गुरु का तृतीय व शनि का द्वितीय व सूर्य का धनु राशि मे गोचर सफलता के लिए अति अनुकूल है। बिजनेस में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

10. मकर राशिफल- 
शनि इस राशि में व वृश्चिक का चन्द्रमा जाँब में उन्नति देंगे। शुक्र व बुध बैंकिंग व फाइनेन्स जाँब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। 

11. कुम्भ राशिफल- 
शुक्र द्वादश तथा गुरु  अभी इसी राशि में हैं। चन्द्रमा का दशम गोचर जाँब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व बैगनी रंग शुभ है।राहु के द्रव्य उड़द का दान करें। सुंदरकांड का पाठ करें।

12. मीन राशिफल- 
छात्र सफल रहेंगे।गुरु का द्वादश व चन्द्रमा  का नवम गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज उदर विकार से कष्ट हो सकता है। पीला व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें। सुंदरकांड पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर