Love Horoscope weekly: 11 से 17 जुलाई का साप्‍ताह‍िक प्रेम राश‍िफल, प्‍यार के मामले में ऐसे रहेंगे अगले 7 दिन

Love Horoscope weekly 11th July to 17th July 2021: सभी 12 राश‍ियों के प्यार करने वालों के ल‍िए कैसा रहेगा ये सप्ताह? प्‍यार के मामले में मेष से मीन तक- देखें इस हफ्ते का प्रेम राश‍िफल।

Love horoscope weekly in Hindi, साप्ताहिक प्रेम राशिफल वृषभ, मकर साप्ताहिक प्रेम राशिफल, कन्‍या साप्ताहिक प्रेम राशिफल, मकर साप्ताहिक प्रेम राशिफल 2021, मीन साप्ताहिक प्रेम राशिफल, कुंभ साप्ताहिक प्रेम राशिफल, स‍िंह राशि का साप्ताहिक प्रेम राशिफल
वीकली लव राश‍िफल / साप्ताहिक प्रेम राशिफल (Pic : iStock) 
मुख्य बातें
  • शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर तय होता है प्रेम राशिफल।
  • लव लाइफ पर ग्रह स्थितियों पर होता है गहरा प्रभाव।
  • मेष राशि में मंगल और शुक्र का चतुर्थ गोचर है अनुकूल।

Love Horoscope Weekly in Hindi : प्रेम जीवन का श्वांश है। प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं। सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं। ये तो एहसास है इसे रूह से महसूस करो। प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण नहीं वरन दो आत्मा का एक स्वरूप हो जाना है। प्रेम अनन्त है। सीमाओं से परे है। यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला।

शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए। इस समय शुक्र, मंगल व चन्द्रमा कर्क में है जो कि चन्द्रमा की अपनी राशि है। चंद्रमा क्रमशः सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।

Love Horoscope weekly Hindi : 11th June to 17th July 2021

मेष- मंगल व शुक्र का चतुर्थ गोचर अनुकूल है। चन्द्रमा व शुक्र मतलब मन व प्रेम संलग्न है। युवा प्रेम की अभिव्यक्ति करें। दिल की तरंगों को रोके नहीं। प्रेम में ज्यादा लॉजिकल बातें  मत करें।

वृष- शुक्र व चन्द्र गोचर बुधवार तक थोड़ा प्रतिकूल है। रूठना मनाना लगा रहेगा। आपका लव पार्टनर आपके प्रोग्रेस के लिए बहुत ही सपोर्टिंग है।शनिवार को रोमांटिक यात्रा भी होगी।

मिथुन- आप किसी कारण वश यात्रा पर जा सकते हैं। दैहिक रूप से दूर रहेंगे लेकिन मन तो प्रेमी के पास ही रहेगा।कर्क का चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो आपसे खूबसूरत प्रेम कविताएं लिखवाएगा।

कर्क- शुक्र प्यार का कारक ग्रह है जो इस समय इसी राशि मे है। सब मंगलमय है।सुंदर संगीत व रोमांटिक यात्रा का रसास्वादन करेंगे। दिल को थोड़ा सब्र दीजिए। इस वीक सप्ताह में गुरूवार से शनिवार तक सुखद यात्रा हो सकती है।

सिंह- थोड़ा बहुत नाराज रह सकते हो फिर सब ठीक हो जाएगा। धैर्य रखिए, आपका लव पार्टनर आपको बहुत ही बहुत ही प्यार करता है। सुगन्धित इत्र का प्रयोग करें।

कन्या- शुक्र का एकादश प्रभाव शुभ है। प्यार में रूठना मनाना लगा रहता है। प्यार के हर रास्ते पर फूल व कांटे दोनों हैं। खूबसूरत टर्निंग प्वाइंट मिलेगा। प्रेमी को गुलाब दें।

तुला- आप प्रेम के मामले में इस वीक थोड़ा ज्यादा ही लकी रह सकते हैं। गुरुवार के बाद खूबसूरत सफर व खूब एन्जॉय करें। लव पार्टनर को सुगन्धित इत्र व पेंटिंग भेंट करें।

वृश्चिक- राशि स्वामी मंगल शुक्र के साथ कर्क में दस। यदि आप किसी को चाहते हैं तो इस वीक प्रेम का इजहार कर दीजिए। समय सपोर्टिंग है। खूबसरत यात्रा तो शनिवार को कर ही सकते हैं।

धनु- गुरु का कुंभ व शुक्र का कर्क में होना मंगलमय है। दो दिन थोड़ा प्रेम में डिस्टेंस का है। प्यार में दूरियों का सामना करना पड़ सकता है। दूर रहने पर प्यार निखरता है। सुंदर गीत लिखेंगे।

मकर- शनि इसी राशि में हैं।शुक्र का सप्तम गोचर प्यार में सफलता देगा। विवाह की बातों में सफलता मिलेगी।आपका प्रेमी आपके लिए एक खूबसूरत गिफ्ट ले कर रख लिया है। सुगन्धित परफ्यूम गिफ्ट करें।

कुंभ- शुक्र व चन्द्रमा एकसाथ प्यार की भी हद कर देता है। खूब घूमेंगे। लाइफ का आनन्द लेंगे। अपने वाहन का प्रयोग करें। खबसूरत गुलाब प्रेमी को दें।

मीन- दूर कहीं घूमने जा सकते हैं। ख़ूबसूरत गुलाबों का गुलिस्तां प्रेमी को भेंट करें। गुरु का द्वादश व शुक्र का पंचम प्रभाव प्यार में सफलता देगा। खूबसूरत लोग दिल से सुंदर होते हैं। कलम को गीत लिखने दें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर