Love Horoscope weekly: 25 से 31 जुलाई तक का साप्‍ताह‍िक प्रेम राश‍िफल, प्‍यार के लिए ऐसे रहेंगे अगले 7 दिन

Love Horoscope weekly 25th July to 31st July 2021: प्‍यार के मामले में मेष से मीन तक- देखें इस हफ्ते का प्रेम राश‍िफल। सभी 12 राश‍ियों के प्यार करने वालों के ल‍िए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

Love horoscope weekly in Hindi, साप्ताहिक प्रेम राशिफल वृषभ, मकर साप्ताहिक प्रेम राशिफल, कन्‍या साप्ताहिक प्रेम राशिफल, मकर साप्ताहिक प्रेम राशिफल 2021, मीन साप्ताहिक प्रेम राशिफल, कुंभ साप्ताहिक प्रेम राशिफल, स‍िंह राशि का साप्ताहिक प्रेम राशिफल
वीकली लव राश‍िफल / साप्ताहिक प्रेम राशिफल (Pic : iStock) 
मुख्य बातें
  • शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर लिखा जाता है प्रेम राशिफल।
  • सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा शनि के साथ मकर राशि में उपस्थित।
  • शुक्र बनता है प्रेम में दैहिक आकर्षण का कारक।

Love Horoscope Weekly in Hindi : प्रेम जीवन का श्वांश है। प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं। सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं। ये तो एहसास है इसे रूह से महसूस करो। प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण नहीं वरन दो मन का एक स्वरूप हो जाना है। प्रेम अनन्त है। सीमाओं से परे है। यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है।

शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए। इस समय शुक्र मंगल के साथ सिंह में है। मंगल व शुक्र प्रेम में आकर्षण की वृद्धि करता है जिससे प्रेमी हमेशा खूबसूरत दिखना चाहता है। शुक्र श्रृंगार का ग्रह है। गीत व संगीत में चिंतन, मनन व नव सृजन का ग्रह है।

सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा शनि के साथ मकर में है। सवा दो दिन में चन्द्रमा अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। शुक्र व मंगल सिंह राशि में रहकर प्रेम में नवीन स्वप्नों को जन्म देंगे। शुक्र ही सबसे चमकीला व रोमांटिक ग्रह है।

Love Horoscope weekly Hindi : 25th June to 31st July 2021

मेष- शुक्र प्रेम में दैहिक आकर्षण देता है। अपने आप को खूबसूरत दिखने से रोके नहीं। प्रेम के अविरल प्रवाह आपको एक नव जीवन देंगे। शुक्र सिंह में है। शुक्र के बीज मंत्र का जप करें।

वृष- शुक्र इस राशि का स्वामी है। शुक्र इस समय सिंह राशि मे प्रेम का कारक ग्रह है। चन्द्रमा का प्रभाव दूर रहकर भी रोमांटिक कल्पनाएं देगा। आपका लव पार्टनर दिल से आपको प्यार करता है। खबसूरत फूल गिफ्ट करें।

मिथुन- बुरा समय अब समाप्त होता है। प्रेम संबंध अब विवाह में परिणीत हो सकता है। तृतीय गोचर शुक्र परिवार तक आपके प्रेमी को ले जाएगा। प्रेम में विवाह पूर्व बहुत ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें।

कर्क- शुक्र व मंगल इसी राशि से द्वादश हैं। शुक्र व मंगल एकसाथ रहने पर शारीरिक आकर्षण भी देता है। अभी प्यार में अकेले घूमना ज्यादा ठीक नहीं है। प्रेमी के हाथ से बने भोजन का रसास्वादन करेंगे। प्रेमी को प्यार सा सीनरी गिफ्ट दें।

सिंह- शुक्र इसी राशि में है। लव पार्टनर के दूरियों से थोड़ा बहुत परेशान हो सकते हो फिर सब ठीक हो जाएगा। धैर्य रखिए अब प्रेम का कारक ग्रह शुक्र आपके लिए शुभ फल कारक है।

कन्या- प्यार में टेंशन तो नहीं होती फिर भी साथ घूमने का सुखद एहसास प्राप्त होगा। हर रास्ते पर फूल नहीं वरन कंटकों से भी गुजरना होगा। प्रेमी का खूबसूरत साथ मिलेगा। प्रेमी को सुगन्धित पुष्प देने से शुक्र का रोमांटिक प्रभाव बढ़ेगा।

तुला- इस राशि का स्वामी शुक्र है। शुक्र मंगल के साथ है। विवादों का सामना कर सकते हैं। अपनी क्रिएटिविटी से एन्जॉय करें। शुक्र इस राशि का स्वामी होकर एकादश भाव के सपोर्ट में है।

वृश्चिक- प्रेम से जीवन खिलेगा। दशम शुक्र भाग्यवृद्धिकारक है। दिल से प्यार करें।जिसको आप चाहते हैं इस वीक प्रेम का इजहार कर दीजिए। शुक्र व मंगल सपोर्टिंग है। खूबसूरत इत्र का प्रयोग प्यार के उपवन को कुछ ज्यादा ही महका देगा।

धनु- सप्तम शुक्र प्रेम को विवाह में परिणीत करवा सकता है। दूर रहने पर प्यार निखरता है। प्रेमी को फूलों का गुलिस्तां दें। शुक्र के बीज मंत्र को पढ़ें। कोई खूबसूरत प्रेम गीत लिखेंगे।

मकर- इस सप्ताह के प्रथम दिन शनि व चन्द्रमा इसी राशि में है। शुक्र व चन्द्रमा  ही विवाह व प्रेम में सफल करता है।प्रेम में सफलता मिलेगी। आपका प्रेमी आपके लिए एक खूबसूरत पेंटिंग ले कर रख लिया है।

कुंभ- गुरु इसी राशि में है। यात्राएं होंगी। शुक्र सप्तम गोचर रत है।आपको अपने प्रेमी के हाथों से सुंदर भोजन का रसास्वादन करने का रस मिलेगा।

मीन- अपने मन पसंद जगह दूर कहीं घूमने जा सकते हैं। लव पार्टनर का रोमांटिक नेचर दैहिक आकर्षण देगा।खूबसूरत गुलाब प्रेमी को दें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर