Love Horoscope weekly: प्‍यार के मामले में कैसे रहेंगे अगले 7 दिन? 27 जून से 3 जुलाई साप्‍ताह‍िक प्रेम राश‍िफल

Love Horoscope weekly 27th June to 03rd July 2021: प्‍यार के मामले में मेष से मीन तक- देखें इस हफ्ते का प्रेम राश‍िफल। सभी 12 राश‍ियों के प्यार करने वालों के ल‍िए ये हफ्ता कैसा रहेगा?

 love horoscope weekly in Hindi, साप्ताहिक प्रेम राशिफल वृषभ, मकर साप्ताहिक प्रेम राशिफल, कन्‍या साप्ताहिक प्रेम राशिफल, मकर साप्ताहिक प्रेम राशिफल 2021, मीन साप्ताहिक प्रेम राशिफल, कुंभ साप्ताहिक प्रेम राशिफल, स‍िंह राशि का साप्ताहिक प्रेम राशिफल
वीकली लव राश‍िफल (Pic : iStock) 
मुख्य बातें
  • मंगल व शुक्र प्रेम में करता है आकर्षण की वृद्धि।
  • मिथुन राशि के जातकों के लिए छुप छुपकर मिलने का समय होगा खत्म।
  • लव पार्टनर के क्रोध से थोड़े परेशान हो सकते हैं सिंह राशि के जातक।

Love horoscope weekly in hindi : प्रेम जीवन का श्वांश है।प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं। सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं। ये तो एहसास है इसे रूह से महसूस करो। प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण नहीं वरन दो मन का एक स्वरूप हो जाना है। प्रेम अनन्त है। सीमाओं से परे है। यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला।शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए।

इस समय शुक्र मंगल के साथ कर्क में है। मंगल व शुक्र प्रेम में आकर्षण की वृद्धि करता है जिससे प्रेमी हमेशा खूबसूरत दिखना चाहता है। शुक्र श्रृंगार का ग्रह है। गीत व संगीत में चिंतन, मनन व नव सृजन का ग्रह है। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मकर में है। सवा दो दिन में चन्द्रमा अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।

Love Horoscope weekly Hindi : 27th June to 03rd July 2021

मेष- शुक्र प्रेम में रोमांटिक नेचर देता है। अपने आप को खूबसूरत टूर से रोके नहीं। प्रेम के अविरल प्रवाह आपको एक नव जीवन देंगे। शुक्र कर्क में है। चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।

वृष- शुक्र इस राशि का स्वामी है। शुक्र इस समय कर्क राशि मे प्रेम का कारक ग्रह है। चन्द्रमा का प्रभाव गीत व संगीत देगा। आपका लव पार्टनर दिल से आपको प्यार करता है।

मिथुन- छुप छुप के मिलने का समय अब समाप्त होता है। प्रेम संबंध अब विवाह में परिणीत हो सकता है। द्वितीय गोचर शुक्र परिवार तक आपके प्रेमी को ले जाएगा।

कर्क- शुक्र व मंगल इसी राशि में हैं। शुक्र व मंगल एकसाथ रहने पर शारीरिक आकर्षण भी देता है। प्रेमी के हाथ से बने भोजन का रसास्वादन करेंगे। प्यार का गुलिस्तां प्रेमी को दें।

सिंह- लव पार्टनर के क्रोध से थोड़ा बहुत परेशान हो सकते हो फिर सब ठीक हो जाएगा। धैर्य रखिए अब प्रेम का कारक ग्रह शुक्र आपके राशि से दशम अनुकूल फल कारक है।

कन्या- प्यार में कुछ चाहत तो नहीं होती फिर भी यात्रा का सुख प्राप्त होगा। हर रास्ते पर फूल नहीं वरन कंटकों से भी गुजरना होगा। खूबसूरत टर्निंग प्वाइंट मिलेगा। प्रेमी को सुगन्धित इत्र देने से शुक्र का रोमांटिक प्रभाव बढ़ेगा।

तुला- इस राशि का स्वामी शुक्र है। शुक्र मंगल के साथ है। थोड़े बहुत गुस्से का सामना कर सकते हैं। अपनी क्रिएटिविटी से एन्जॉय करें। शुक्र इस राशि का स्वामी होकर कर्म भाव के सपोर्ट में है।

वृश्चिक- प्रेम से भाग्य खिलेगा। नवम शुक्र भाग्यवृद्धिकारक है। प्रेम के उपहार को दिल से स्वीकार करें। जिसको आप चाहते हैं इस वीक प्रेम का इजहार कर दीजिए। शुक्र व मंगल सपोर्टिंग है।

धनु- अष्टम शुक्र विवादों का सामना करवा सकता है। दूर रहने पर प्यार निखरता है। प्रेमी को फूलों का गुलिस्तां दें। शुक्र के बीज मंत्र को पढ़ें।

मकर- इस सप्ताह शनि इसी राशि में है। सप्तम गोचर शुक्र ही विवाह व प्रेम में सफल करता है। प्रेम में सफलता मिलेगी। आपका प्रेमी आपके लिए एक खूबसूरत पेंटिंग ले कर रख लिया है।

कुंभ- गुरु इसी राशि में है। शुक्र खष्ठम गोचर रत है। यदि आपको अपने प्रेमी के हाथों से कुछ सुंदर फूल मिल जाय तो बेहतर होगा। लव लाइफ का आनन्द लेंगे।

मीन- प्रेमी संग दूर कहीं घूमने जा सकते हैं। खूबसूरत पेंटिंग जिसमें हरे भरे पेड़ों के बीच विहंगों के चित्र बने हों, उसे प्रेमी को दें। पंचम शुक्र शुभ है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर