Monthly Horoscope December 2020: दिसंबर में बदलेगा कई ग्रहों का गोचर, जानिए किस राशि पर होगा कैसा असर

Monthly horoscope (मासिक राशिफल), December 2020: इस माह राहु वृष में, शुक्र तुला राशि में, मंगल मीन राशि में, गुरु मकर में, बुध वृश्चिक में व शनि भी मकर राशि में गोचर कर रहे हैं।

Monthly horoscope in Hindi masik rashifal December 2020
Monthly Horoscope for December 2020 
मुख्य बातें
  • 15 दिसम्बर को एक माह के लिए सूर्य वृश्चिक से धनु में प्रवेश करेंगे।
  • अलग-अलग राशियों में होने जा रहा कई ग्रहों का गोचर।
  • जानिए ग्रहों के गोचर का राशियों पर प्रभाव व सटीक राशिफल।

Monthly horoscope (मासिक राशिफल), December 2020: दिसम्बर माह में कई ग्रहों का गोचर परिवर्तित हो रहा है। इस माह मंगल मीन राशि में, राहु वृष में, शुक्र तुला राशि में, बुध वृश्चिक में, गुरु मकर में व शनि भी मकर राशि में गोचर कर रहा है। सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं। 15 दिसम्बर को सूर्य वृश्चिक से धनु में प्रवेश कर एक माह उसमें रहेंगे।

माह के प्रथम दिन चन्द्रमा राहु के साथ वृष राशि में रहेगा लेकिन चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। आइए अब जानते हैं दिसम्बर माह में ग्रहों का गोचर प्रभाव व सटीक राशिफल।

पढ़ें दिसंबर माह का मासिक राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: 15 दिसम्बर तक व्यवसाय में किसी नए कार्य को प्रारंभ करेंगे।17 दिसम्बर से 26 दिसंबर तक  हेल्थ में उतार चढ़ाव आते रहेंगे। 12 दिसम्बर से 24 दिसंबर तक जाँब में सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। 17 दिसम्बर के बाद छात्रों को  सफलता मिलेगी।नारंगी रंग शुभ है।प्रत्येक रविवार को अन्न दान करें। प्रत्येक मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope: व्यवसाय में 15 दिसम्बर के बाद आपकी स्थिति  बहुत ही बेहतर होगी।आप व्यवसाय को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। 16 दिसम्बर से 25 के मध्य जाँब में कोई बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। इस माह  कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान करेंगे। आध्यात्मिकता को विस्तार मिलेगा। प्रत्येक शुक्रवार को चावल का दान करें। सफेद व नीला रंग शुभ है। 

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope:  यह माह छात्रों तथा शिक्षा से सम्बद्ध लोगों के लिए सफलता का है।06 से 15 दिसम्बर के मध्य वाहन क्रय कर सकते हैं। व्यवसाय में बुध व शुक्र गोचर आपकी मदद करेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। अन्न दान करते रहें। 

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope: 04 से 12 दिसम्बर तक जाँब में सफलता का समय है। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में 05 से 16 दिसम्बर तक रुके धन की प्राप्ति हो सकती है।14 दिसम्बर तक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें । लाल रंग शुभ है। भगवान सूर्य की उपासना करते रहें। 

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: यह माह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण  है। इस माह  आप कई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। नीला रंग शुभ है।  प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीतिज्ञों के लिए बहुत ही श्रेयष्कर समय  है। श्री गणेश जी की उपासना करते रहें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope:  शुक्र व सूर्य गोचर 16 दिसम्बर के बाद बहुत ही शुभ है। यह माह  छात्रों के लिए सफलता की प्राप्ति का है।सूर्य ,शुक्र व मंगल 18 दिसम्बर के बाद व्यवसाय में आपकी रुकी योजनाओं को शुरू करेंगे।12 से 19 दिसम्बर के मध्य धार्मिक कार्य होंगे। हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope: इस माह व्यवसाय सम्बन्धित कई रुके कार्य पूर्ण होंगे जिससे धन का आगमन होगा। 16 दिसम्बर के बाद जाँब में प्रोमोशन के मार्ग बनेंगे। स्वास्थ्य सुख में भी सफलता है। सफेद व पीला रंग शुभ है। 01 से 07 दिसम्बर के मध्य स्वास्थ के प्रति सचेत रहें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: इस माह 16 दिसम्बर के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी किसी नए कार्य की आधारशिला रखेंगे। छात्र प्रगति करेंगे। शनि से सम्बंधित द्रव्यों तिल, तेल इत्यादि का शनिवार को  दान करते रहें। जाँब को लेकर प्रसन्न रहेंगे।


10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: इस माह आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा। छात्रों को अपने शिक्षा में विशेष सफलता मिलेगी। माह के प्रथम सप्ताह में जाँब सम्बन्धित किसी निर्णय को लेकर मानसिक ऊहापोह से बाहर निकलेंगे। 16 दिसम्बर से 24 तक स्वास्थ्य के प्रति  एलर्ट रहें। सफेद व नीला रंग शुभ है।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope: इस माह आपको जाँब व व्यवसाय  में आशातीत सफलता मिलेगी। 17 दिसम्बर के बाद व्यवसाय सम्बन्धी रुकी योजनाएं प्रारम्भ होंगी। इस माह घर या जमीन क्रय करने की  बाधाएं दूर होंगी। नीला रंग शुभ है। प्रत्येक बुधवार को बुध के बीज मंत्र का जप करें व उड़द का दान करें।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope: 17 से 24 दिसम्बर के मध्य कोई बहुत बड़ा कार्य सम्पन्न होगा। यह माह आपके लिए उपलब्धियों का है। गुरु व शनि माह के प्रथम सप्ताह में जाँब की दृष्टि से कोई बड़ा अवसर दे सकता है। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है।प्रत्येक गुरुवार को धार्मिक पुस्तकों का दान करें। 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर