Monthly Rashifal February 2022 Hindi: फरवरी में वृष व मिथुन के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में करेंगे सार्थक प्रयास, जानिए राशिफल

Monthly horoscope (मासिक राशिफल), February 2022: फरवरी 2022 का मासिक राशिफल। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन- किस राशि के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2022 का दूसरा महीना।

February 2022 monthly horoscope in hindi, February 2022 Masik Rashifal in Hindi
फरवरी मासिक राशिफल 
मुख्य बातें
  • मकर व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।
  • मीन व कुम्भ के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।
  • वृष व तुला के लोग वाहन क्रय करने में सफलता की प्राप्ति करेंगे।

February 2022 Monthly Horoscope (फरवरी 2022 मासिक राशिफल): इस माह मकर व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। तुला, मकर व कन्या राशि के छात्र लाभान्वित होंगे। मीन व कुम्भ के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। वृष व मिथुन के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। वृष व तुला के लोग वाहन क्रय करने में सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत मासिक राशिफल--

1. मेष राशिफल
 यह माह व्यवसाय में सफलता का है। 15 फरवरी के बाद जॉब सम्बंधित किसी रुके कार्य को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। 10 से 15 के बीच वाद विवाद से मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। उदर विकार की स्थिति परेशान कर सकती है। पीला व सफेद रंग शुभ है।तिल व कम्बल का दान करें।

2. वृष राशिफल-  
जीवन संघर्ष है लेकिन अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। 15 से 22 फरवरी के मध्य वाहन खरीदने का मन बनेगा। हरा व नीला रंग शुभ है। गुरुवार को अन्न दान करें। कन्या व तुला राशि का सहयोग लें।प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

3. मिथुन राशिफल-  
इस माह जीवन को आध्यात्मिक  दिशा देंगे ।16 फरवरी के बाद जॉब में विदेश जाने की योजना बना सकते हैं। आपका मन संतान की प्रगति  से प्रसन्न रहेगा। माता दुर्गा जी के मंदिर में माता का दर्शन करें व उनको नारियल व लौंग अर्पित करें। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल-  
इस माह जॉब सर्च करने में सफलता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। घर में नूतन कार्य आरंभ होंगे। नारंगी रंग शुभ है। 15 से 20 फरवरी के मध्य सुखद यात्रा हो सकती है। आर्थिक सुख से प्रसन्न रहेंगे। प्रत्येक मंगलवार हनुमान जी के मंदिर जाना श्रेयष्कर है।तिल दान करें।

5. सिंह राशिफल- 
माह के प्रथम सप्ताह में व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीति से सम्बद्ध लोग सार्वजनिक तौर पर कुछ बोलते समय सतर्क रहें। 17 से 22 फरवरी के मध्य सामाजिक कार्यों में संलग्नता का है। भगवान विष्णु व सूर्य पूजा करें। पीला व सफेद रंग शुभ है।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

6. कन्या राशिफल
प्रथम सप्ताह में व्यवसाय में विशेष प्रगति से खुश रहेंगे। वाणी के प्रयोग के प्रति सचेत रहें। जांब में उन्नति है। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। कुंभ व मकर राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा।हर गुरुवार मंदिर में श्री विष्णु जी का दर्शन करें व उनकी चार परिक्रमा करें। हरा व लाल रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल- 
माह के द्वितीय सप्ताह में व्यवसाय में नए डील व सुंदर अवसरों की प्राप्ति होगी। 15 से 22 फरवरी के मध्य परिवार में विवाद की स्थिति आ सकती है। दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। हरा व नीला रंग शुभ है। कन्या व मकर राशि के मित्रों का सहयोग लें।

Also Read: सिंह व कुंभ राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें, पढ़ें अपना मंगलवार का राशिफल

8. वृश्चिक राशिफल- 
अपने व्यवसाय में कार्यों को विस्तार देंगे।12 फरवरी के बाद जॉब परिवर्तन में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रत्येक गुरूवार चने की दाल का दान करें। वाहन खरीदने का संयोग बन सकता है।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

9. धनु राशिफल- 

प्रथम सप्ताह में व्यवसाय संघर्ष करना होगा। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी।17 से 24 के मध्य धन का  निवेश रियल स्टेट में होगा। व्यवसाय में कुछ नए परिवर्तन की दिशा  में सफलता मिलेगी। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। मित्र सहयोग करेंगे।          

10. मकर राशिफल
व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट प्राप्त करने के प्रयास में सफल रहेगे। पॉलिटिक्स  को नई  दिशा देंगे।प्रत्येक बुधवार श्री गणेश जी के मंदिर जाएं । नीला व हरा रंग शुभ है। मंगलवार को बहते जल में तांबा प्रवाहित करें।

11. कुम्भ राशिफल- 
11 से 22 फरवरी के मध्य धन  ज्यादा व्यय न हो इस  पर ध्यान दें। मकर व  मीन राशि के जातक लाभ प्रदान कर सकते हैं। किसी नए बिजनेस की प्लानिंग सफल रहेगी। हरा व सफेद रंग शुभ है। शनिवार को तिल का दान करें। इस माह भगवान शिव जी का शुभ मुहूर्त में रुद्राभिषेक कराकर उनका आशीर्वाद लें।

12. मीन राशिफल-
13 फरवरी के बाद जॉब में उन्नति है। सेकेंड वीक में व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। 13 से 23 फरवरी के मध्य धन का आगमन होगा। छात्र सफल रहेंगे। सिंह व मकर राशि के जातक आपका साथ देंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमानचालीसा पढ़े।   

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर