Monthly Horoscope January 2021: कर्क- तुला वालों के लिए सफलता भरा रहेगा ये माह, पढ़ें क्या कहता है आपका राशिफल

Monthly horoscope (मासिक राशिफल), January 2021: जानें किन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2021 का पहला महीना। पढ़ें जनवरी महीने का राशिफल।

Monthly Horoscope for January 2021
Monthly Horoscope for January 2021 
मुख्य बातें
  • सिंह राशि के जातकों को जॉब में सफलता व नवीन उत्तरदायित्व की प्राप्ति हो सकती है।
  • धनु राशि के लोगों को मिलेगी स्वास्थ्य सुख में सफलता।
  • प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड पाठ करें मीन राशि के लोग।

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: जीवन में जॉब व व्यवसाय के प्रति सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। प्रत्येक कार्यों  में सफलता मिलेगी। पीला रंग शुभ है। मंगलवार को गुड़ दान करें। धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope: व्यवसाय में आपकी स्थिति अब बहुत ही बेहतर होगी। आप व्यवसाय बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। गृह निर्माण संबंधी कोई बड़ा कार्य करेंगे। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। अन्न का दान करें। नीला रंग शुभ है। 

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: स्वास्थ्य के प्रति कोई भी लापरवाही ना करें। बुध व्यवसाय के लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। नीला रंग शुभ है। गुरुवार को अन्न दान करते रहें। गाय को पालक खिलाएं। जॉब में प्रगति से खुश रहेंगे।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। यह माह धन की प्राप्ति का समय है। मकान क्रय कर सकते हैं। मित्र आपकी मदद करेंगे। पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: जॉब में सफलता का समय व नवीन उत्तरदायित्व की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। सफेद रंग शुभ है। भगवान सूर्य की उपासना करते रहें। रविवार को श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: इस माह आप कई रुके कार्य पूर्ण कर लेंगे। हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को प्रतिदिन पालक खिलाएं। यह परिवर्तन व्यवसाय के लिए बहुत ही श्रेयष्कर है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: यह माह व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का है। सूर्य व शुक्र 15 जनवरी के बाद आपकी रुकी योजनाओं को शुरू करेंगे। लाल रंग शुभ है। अन्न दान देने से पुण्य की प्राप्ति होगी। 

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: गृह निर्माण संबंधित कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। धन का व्यय होगा। जॉब में नवीन उत्तरदायित्व के मार्ग बनेंगे। आर्थिक सुख में भी सफलता है। लाल रंग शुभ है। प्रत्येक मंगलवार को हनुमानबाहुक का पाठ करें। 

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: यह माह बहुत ही शुभ है। गृह निर्माण में किसी नए कार्य की आधारशिला रखेंगे। छात्र प्रगति करेंगे। स्वास्थ्य सुख में सफलता मिलेगी। प्रतिदिन बजरंगबाण का पाठ करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: व्यवसाय संबंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। मानसिक ऊहापोह से बाहर निकलेंगे। जॉब में अब सफलता दिख रही है। शनि श्वांस रोग के प्रति भी एलर्ट कर रहा है। हरा रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: 15 जनवरी के बाद व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय के मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। सफेद रंग शुभ है। माता का आशीर्वाद लेने से चंद्रमा अनुकूल होते हैं।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब में थोड़ा संघर्ष देगा। पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है। 15 जनवरी के बाद का समय बेहतर है। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर