Monthly Horoscope July 2022: मेष से लेकर मीन तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा जुलाई का महीना, देखें मासिक राशिफल

मासिक राशिफल, जुलाई 2022: इस माह सूर्य मिथुन राशि में गोचर करेंगे, लेकिन 15 जुलाई को सूर्य मिथुन से कर्क राशि में जाएंगे। जानिए जुलाई महीने का राशिफल, किस राशि के जातक पर रहेगा क्या प्रभाव।

Monthly horoscope in Hindi Masik rashifal July 2022 for all zodiac sun signs-
मासिक राशिफल 
मुख्य बातें
  • इस माह 15 जुलाई को सूर्य मिथुन से कर्क राशि में जाएंगे।
  • जुलाई 2022 में मेष, मकर व वृष छात्रों को लाभ होगा।
  • सिंह व कुम्भ के जातक इस महीने व्यवसाय में प्रगति करने वाले हैं।

Monthly horoscope (मासिक राशिफल), जुलाई 2022: इस माह सूर्य मिथुन में, शुक्र बुध वृष में, मंगल राहु मेष में, तथा शनि कुम्भ राशि में गोचर कर रहे हैं। 15 जुलाई को सूर्य मिथुन से कर्क राशि में जाएंगे। चन्द्रमा सप्ताह के प्रथम दिन कर्क राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस माह 15 जुलाई के बाद कर्क व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। मेष, मकर व वृष राशि के छात्र लाभान्वित होंगे। सिंह व कुम्भ के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। वृषव मिथुन के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। कुम्भ के लोग वाहन क्रय करने में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत 2022 जुलाई माह का राशिफल।

Also Read: Gomed Ratna: नीरस जीवन भी बन जाएगा खूबसूरत, धारण करें राहु से संबंधित गोमेद रत्न

1. मेष राशिफल- 

यह माह जॉब में सफलता का है। 15 जुलाई के बाद जॉब सम्बंधित किसी रुके कार्य को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। अंतिम सप्ताह में हेल्थ को लेकर  मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। उदर विकार की स्थिति परेशान कर सकती है। सफेद व लाल रंग शुभ है। प्रत्येक बुधवार को उड़द व तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल- 

राशि स्वामी शुक्र व चन्द्रमा का गोचर व्यवसाय के लिए शुभ है। जीवन संघर्ष है लेकिन अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। 05 से 16 जुलाई के मध्य वाहन खरीदने का मन बनेगा।  सफेद व नीला रंग शुभ है। प्रत्येक शनिवार को किसी गरीब व्यक्ति को अन्न व वस्त्र का दान करें। मेष व कन्या राशि के मित्रों का सहयोग लें।

3. मिथुन राशिफल-  

इस माह व्यवसाय को नयी  दिशा देंगे। 16 जुलाई के बाद जॉब में विदेश जाने की योजना बना सकते हैं। आपका मन संतान की प्रगति से प्रसन्न रहेगा। मंदिर में माता दुर्गा जी का दर्शन करें व उनको नारियल व लौंग अर्पित करें तथा उनकी एक परिक्रमा करें। हरा व आसमानी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें।

4. कर्क राशिफल- 

व्यवसाय में कुछ नवीन कार्यों में सफलता है। 04 से 12 जुलाई तक जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। घर में नूतन कार्य आरंभ होंगे। नारंगी व पीला रंग शुभ है। 13 से 27 जुलाई के मध्य सुखद यात्रा हो सकती है। आर्थिक सुख से प्रसन्न रहेंगे। प्रत्येक विष्णु जी के मंदिर जाना व उनकी 04 परिक्रमा करना श्रेयष्कर है।

Also Read: Ashadha Vinayak Chaturthi 2022: कब है आषाढ़ विनायक चतुर्थी, गणेशजी की कृपा पाने के लिए जरूर पढ़े ये व्रत कथा

5. सिंह राशिफल- 

सूर्य के कर्क गोचर के कारण 15 जुलाई तक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब से सम्बद्ध लोग सार्वजनिक तौर पर कुछ बोलते समय सतर्क रहें। 12 से 27 जुलाई के मध्य सामाजिक कार्यों में संलग्नता का है। पिता व सूर्य का आशीर्वाद लें। पीला व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करते रहें।

6. कन्या राशिफल-

व्यवसाय में प्रथम सप्ताह में छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद मत करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय में उन्नति है। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। कन्या व तुला राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा। हर बुधवार श्री विष्णु जी का दर्शन करें व उनकी चार परिक्रमा करें। नीला व सफेद रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल- 

इस माह के 05 से 18 जुलाई के मध्य व्यवसाय में नए डील व सुंदर अवसरों की प्राप्ति होगी। 14 से 24 जुलाई के मध्य जॉब में विवाद की स्थिति आ सकती है। दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। नीला व हरा रंग शुभ है। मित्रों का सहयोग लें। शुक्र व गुरु गोचर अकस्मात कोई बड़ा लाभ देगा।

8. वृश्चिक राशिफल-  

गुरु व मंगल गोचर मंगलमय है। व्यवसाय में कार्यों को विस्तार देंगे। 16 जुलाई के बाद सूर्य भाग्य भाव में रहेंगे। जॉब परिवर्तन में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रत्येक गुरूवार चने की दाल का दान करें। मकान खरीदने का संयोग बन सकता है। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

9. धनु राशिफल-  

इस माह के प्रथम सप्ताह में व्यवसाय को लेकर थोड़ा संघर्ष करना होगा। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। 15 से 27 जुलाई के मध्य धन का निवेश रियल स्टेट में होगा। व्यवसाय में कुछ नए परिवर्तन की दिशा में सफलता मिलेगी। हरा व पीला रंग शुभ है। कन्या व कर्क के मित्र सहयोग करेंगे। गुरु व मंगल लाभ देंगे।

10. मकर राशिफल-  

गुरु तृतीय व शनि इसी राशि से द्वितीय हैं। शुक्र व बुध जॉब में प्रोमोशन करने के प्रयास में सफल कराएंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। छात्र अध्ययन को नई दिशा देंगे। प्रत्येक बुधवार श्री गणेश जी के मंदिर जाएं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। प्रत्येक शनिवार व बुधवार को तिल व उड़द का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करते रहें।

11. कुम्भ राशिफल- 

सूर्य व गुरु 15 जुलाई के बाद शुभ रहेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कर्क व कुंभ राशि के जातक लाभ प्रदान कर सकते हैं। किसी नए बिजनेस की प्लानिंग सफल रहेगी। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। शनिवार को तिल व काले वस्त्र का दान करें। इस माह भगवान विष्णु का आशीर्वाद लें। पिता का चरण स्पर्श सूर्य की शुभता को बढ़ाएगा।

12. मीन राशिफल- 

16 जुलाई के बाद सूर्य पंचम व राशि स्वामी गुरु इसी राशि मे गोचर करेंगे। व्यवसाय में उन्नति है। सेकेंड वीक में जांब में उन्नति रहेगा। 15 से 27 जुलाई के मध्य धन का आगमन होगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। कर्क व कन्या राशि के जातक आपका साथ देंगे। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर