Monthly Rashifal March 2022 Hindi: मार्च में तुला राशि वालों को मिलेगा धन, जानिए इस महीने का राशिफल

Monthly horoscope (मासिक राशिफल), March 2022: मार्च 2022 का मासिक राशिफल। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन- किस राशि के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2022 का तीसरा महीना।

March 2022 monthly horoscope in hindi, March 2022 Masik Rashifal in Hindi
मार्च मासिक राशिफल 
मुख्य बातें
  • वृष तथा केतु वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं।
  • चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।
  • मार्च के प्रथम सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मकर राशि में है ।

March 2022 Monthly Horoscope (मार्च 2022 मासिक राशिफल): इस माह के प्रारंभ में सूर्य व गुरु कुंभ में,मंगल, शुक्र,शनि तथा बुध मकर राशि में,राहु वृष तथा केतु वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। मार्च के प्रथम सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मकर राशि में है तथा उसी दिन 04:35pm के बाद कुम्भ में आ जाएंगे। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।

14 मार्च को सूर्य कुम्भ राशि को छोड़कर मीन राशि में प्रवेश करेंगे व वहां एक माह रहेंगे जो कि गुरु की अपनी राशि है।इस माह कर्क व सिंह राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति में विकास होगा।वृष व तुला राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। वृश्चिक व मकर के लोग जॉब में प्रगति करेंगे।आइए अब

जानते हैं प्रत्येक राशियों का  विस्तृत मार्च माह का मासिक राशिफल::

1. मेष राशिफल: व्यवसाय व जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। 14 मार्च के बाद जॉब में रुके कार्य बनेंगे। व्यवसाय में मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।  जॉब परिवर्तन के लिए 13 से 25 तक का समय ज्यादा अनुकूल है।पीला व लाल रंग शुभ है। प्रत्येक मंगलवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

2. वृष राशिफल: इस माह जॉब में 14 मार्च के बाद सूर्य का मीन व गुरु का कुम्भ राशि में गोचर कोई बड़ा लाभ दे सकता है। इस महीने वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है।आसमानी व हरा रंग शुभ है। 05 मार्च तक स्वास्थ्य से कष्ट की सम्भावना है।धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। प्रत्येक शुक्रवार को श्री सूक्त व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

3. मिथुन राशिफल: राशि स्वामी बुध शुक्र व शनि का अष्टम गोचर बहुत शुभ है।14 मार्च के बाद  छात्रों के लिए बहुत श्रेयष्कर समय है।आपकी आर्थिक योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी।नीला व सफेद रंग शुभ है। 16 मार्च के बाद जॉब में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं।प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।प्रतिदिन तिल का दान करें।

4. कर्क राशिफल:इस माह 16 से 26 मार्च के मध्य जॉब में किसी विशेष पद को लेकर प्रयासरत रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे। मंगल से सम्बंधित द्रव्यों गुड़ व मसूर का मंगलवार को दान करते रहें। पीला व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।माता का आशीर्वाद लें।

5.सिंह राशिफल:इस माह व्यवसाय में विशेष प्रगति है। माता दुर्गा जी के साथ साथ भगवान शिव जी की उपासना करते रहें। चन्द्रमा का कुम्भ गोचर 01 मार्च 04:35 pm के बाद दो दिन फिर 17 से 26 तक सूर्य का मीन गोचर  पॉलिटिशियन्स को विशेष लाभान्वित कर सकता है।नारंगी व लाल रंग शुभ है।प्रतिदिन तिल का दान करें।

6.कन्या राशिफल: इस माह जॉब में रुके कार्यों को पूर्ण करेंगे।14 से 24 मार्च के मध्य आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेने से सूर्य अनुकूल होते हैं।14 मार्च के बाद सूर्य व गुरु गोचर धन का आगमन कराएगा। 14 से 24 मार्च के मध्य धार्मिक कार्य होंगे। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे।नीला व हरा रंग शुभ है।प्रतिदिन सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।

7. तुला राशिफल:इस माह 14 मार्च के बाद बुध व सूर्य का गोचर जॉब को लेकर उन्नति के अवसर देगा।  शुक्र व मंगल के चतुर्थ  प्रभाव से व्यवसाय में विशेष लाभ होगा। प्रतिदिन भगवान शिव जी की पूजा करते रहें।17 से 24 मार्च के मध्य जॉब में प्रोन्नति संभावित है। मित्रों का सहयोग लाभ करेगा।धन का व्यय बेहतर कार्यों में होगा। आसमानी व सफेद रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल:इस समय मंगल व सूर्य एकसाथ मकर में हैं।14 मार्च के बाद मंगल व सूर्य उच्चाधिकारियों से लाभ देगा।आईटी व बैंकिंग जॉब में प्रोन्नति संभावित है।व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस माह  धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। सुंदरकांड का नियमित पाठ करें।गेंहू का दान करें। 

9. धनु राशिफल: इस माह गुरु तृतीय व शनि द्वितीय गोचर रत हैं।14 मार्च के बाद व्यवसाय में प्रोग्रेस लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकते हैं। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे।जॉब में नवीन पद प्राप्ति की सम्भावना है।पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक गुरुवार को अन्न दान करते रहें।भगवान विष्णु जी की नित्य पूजा करते रहें। द्वितीय शनि व मंगल  कर्म के प्रति समर्पण देंगे।

10. मकर राशिफल: माह के प्रथम सप्ताह चन्द्रमा का कुम्भ व राशि स्वामी शनि का इस राशि में व गुरु सूर्य के साथ कुम्भ में रहकर जॉब व व्यवसाय में लाभ देंगे। गुरु व मंगल लाभान्वित करेंगे।आसमानी व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। प्रतिदिन चावल का दान करें।सुगन्धित इत्र का प्रयोग करें,शुक्र का लाभ मिलेगा।

11. कुम्भ राशिफल:माह के प्रथम दिवस चन्द्रमा का कुम्भ तथा बुध शनि का मकर गोचर अनुकूल है। 14 मार्च के बाद सूर्य का मीन व चन्द्रमा गोचर व्यवसाय में आशातीत सफलता देगा।प्रथम सप्ताह में गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। शिव जी की नियमित पूजा करें। हरा व सफेद रंग शुभ है।स्वास्थ्य सुख से लाभ मिलेगा।शनिवार को तिल व उड़द का दान करें।

12. मीन राशिफल: गुरु का द्वादश व शनि का एकादश, शुक्र बुध का मकर व मंगल का एकादश गोचर व्यवसाय में कोई नवीन  कार्य करवाएगा।06 से 12 मार्च तक तक हेल्थ में लापरवाही से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। गृह निर्माण सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। आर्थिक सुख में प्रगति होगी। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।
 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर